वीरवार को पाकिस्तान के ड्रोन हमले के कारण एहतियातन और सुरक्षा कारणों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) लीग में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रद्द हुए मैच के बाद एक और बड़ा फैसला लिया गया है. सूत्रों के अनुसार मैच रद्द हने के बाद अब दोनों ही फ्रेंचाइजी टीमों को शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से पठानकोट से दिल्ली लाया जाएगा. सुरक्षा कारणों के चलते इसकी टाइमिंग और रूट का खुलासा नहीं किया गया है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर तब मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया, जब पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवरों में 1 विकेट पर 122 रन बनाए थे. बारिश के कारण यह मुकाबला देरी से शुरू हुआ था और टॉस में देरी के कारण स्टेडियम की फ्लड लाइट को बंद कर दिया गया था. मैच रद्द किए जाने से पहले एक प्लड लाइट को बंद किया गया. फिर एक और फ्लड लाइट को बंद किया गया और कुछ देर बाद पूरे स्टेडियम की तमाम प्लड लाइटों को बंद कर दिया गया.
आईपीएल चेयरमैन खुद मैदान पर पहुंचे
मैच रद्द किए जाने का फैसला लेने के बाद आईपीएल के चेयरमैन अरुण धुमल ने मैदान पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला. और उन्होंने सीमारेखा पर मैदान का चक्कर लगाकार स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों से जल्द से जल्द स्टेडियम छोड़ने की अपील की. स्थिति साफ होने के बाद दर्शकों ने भी तुरंत ही स्टेडियम खाली करना शुरू कर दिया. और स्टेडियम छोड़ते समय दर्शकों ने पूरे जोश से पाकिस्तान मुर्दाबाद...पाकिस्तान मुर्दाबाद...भारत माता की जय...भारत माता की जय के नारे लगाए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आईपीएल पर फैसला आज
ताजा हालात के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन आगे होगा या नहीं, इसका फैसला गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीसीआई के अधिकारी मिलकर आज शुक्रवार को तय करेंगे. इसी मीटिंग में यह तय किया जाएगा कि टूर्नामेंट को जारी रखा जाए, या स्थगित किया जाए. सूत्रों के अनुसार, 'ज्यादा संभावना यह है कि टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है क्योंकि हालात काफी विकट हो चले हैं. वहीं, भारतीय बोर्ड विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिमल नहीं लेना चाहता. यही वजह है कि टूर्नामेंट के फिलहाल स्थगित होने के आसार ज्यादा हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं