IPL 2024: टी20 अंतरराष्ट्रीय में आईसीसी के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. सूर्या इस चोट के कारण ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हैं. वहीं अब खबर है कि सूर्या को जो चोट लगी थी उसके लिए उनकी सर्जरी होगी. बता दें, आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया की अगुवाई की थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक्शन में लौटने में समय लग सकता है और क्योंकि पता चला है कि वह हर्निया से पीड़ित हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है. रिपोर्ट में दावा है कि, सूर्यकुमार यादव के आईपीएल तक यादव पूरी तरह फिट होने की संभावना है. बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दावा है कि सूर्या के फिट होने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लगेगा. हर्निया के ऑपरेशन के बाद उन्हें अभ्यास शुरू करने में आठ-नौ सप्ताह तक का समय लग सकता है. उम्मीद है कि वह आईपीएल के दौरान फिट हो जाएंगे. खबर की मानें तो बीसीसीआई सूर्या की हर्निया के संबंध में विशेषज्ञों से सलाह ले रहा है और उन्हें सर्जरी के लिए विदेश भेजे जाने की संभावना है.
बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की सेंचुरी के दम पर 201 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथी सेंचुरी थी और सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए थे. इसी मैच में सूर्यकुमार यादव रीजा हेंड्रिक्स द्वारा खेले गए शॉट पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे. सूर्यकुमार यादव इस चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. सूर्या की चोट गंभीर थी और उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया था.
उम्मीद जताई गई है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल से पहले फिट हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें इससे अधिक समय लगता है को यह मुंबई इंडियंस के लिए तो झटका होगा कि भारत के लिए भी बड़ा झटका होगा, क्योंकि इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीधे विश्व कप में खेलती नजर आएंगी. भारतीय खिलाड़ियों के पास आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने का अहम मौका होगा.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा पर गिरेगी गाज? दो दिनों में खत्म हुआ था टेस्ट, अब ये एक्शन लेने की तैयारी में ICC
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं