Punjab Kings vs Gujarat Titans, 37th Match: मुल्लांपुर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने सीजन की चौथी सफलता प्राप्त कर ली है. पंजाब की तरफ से दिए गए 143 रन के लक्ष्य को गुजरात की टीम ने 19.1 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए ऑलराउंडर खिलाड़ी राहुल तेवतिया टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने महज 18 गेंद में 36 रन नाबाद तेज तर्रार पारी खेली और गुजरात को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए कैप्टन शुभमन गिल ने 29 गेंद में 35 रन का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर साई सुदर्शन रहे. उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में 3 चौके की मदद से 31 रन का योगदान दिया.
गेंदबाजी में पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल आज जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने 3 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए महज 15 रन खर्च सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की, लेकिन वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. पटेल ने गुजरात के जिन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उनमें अजमतुल्लाह ओमरजाई, शाहरुख खान और राशिद खान का नाम शामिल रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर्षल पटेल के अलावा पंजाब की तरफ से आज के मुकाबले में दूसरे सफल गेंदबाज इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी लियम लिविंगस्टन रहे. उन्होंने 4 ओवरों में 19 रन खर्च करते हुए 2 सफलता प्राप्त की. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा अर्शदीप सिंह और कैप्टन सैम कुर्रन ने 1-1 विकेट चटकाए.
142 रन बनाने में कामयाब हुई थी पंजाबइससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए प्रभसिमरन सिंह सर्वाधिक 35 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हरप्रीत बरार ने 29 रन का योगदान दिया.
गुजरात की तरफ से साईं किशोर ने चटकाए 4 विकेटगुजरात की तरफ से पंजाब के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज साईं किशोर रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 33 रन खर्च कर सर्वाधिक 4 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा नूर अहमद और मोहित शर्मा ने क्रमशः 2-2 विकेट चटकाए. वहीं राशिद खान को 1 विकेट हाथ लगी.
साईं किशोर बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी में आज गुजरात के स्पिनर साईं किशोर का जलवा रहा. उन्होंने टीम के लिए उम्दा गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 सफलता प्राप्त की. यही वजह रही कि विपक्षी टीम 142 रन पर ढेर हो गई. मुल्लांपुर में उम्दा गेंदबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
Punjab Kings vs Gujarat Titans, 37th Match
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं