आईपएल 2023 में शानिवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाली दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर पर राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर कहर बनकर टूटे पड़े. जायसवाल ने जहां 31 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और एक छक्के के दम पर 60 रन बनाए तो जोस बटलर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की पारी खेली. वहीं राजस्थान से मिले लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही. दिल्ली को पहले ही ओवर में दो झटके लगे. दिल्ली इन झटकों से उबर नहीं पाई और आखिरकार 57 रनों से मुकाबला हार गई.
राजस्थान के लिए पारी का पहला ओवर फेंकने ट्रेंट बोल्ट आए थे. वहीं दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने इंपेक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ आए थे, जिन्हें खलील अहमद की जगह सब्स्टीट्यूट किया गया था. हालांकि, शॉ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और बिना खाता खोले ही बोल्ट की गेंद पर गच्चा खा जाए. इसके बाद क्रीज पर आए मनीष पांडे भी पहली ही गेंद पर बोल्ट का शिकार बने.बोल्ट ने एक बार फिर पहला ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट झटके.
⚡️ 𝑻𝑩𝑻 - 𝑻𝒓𝒆𝒏𝒕 𝑩𝒐𝒖𝒍𝒕 𝑻𝒉𝒓𝒐𝒘𝒃𝒂𝒄𝒌 ⚡️
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 8, 2023
pic.twitter.com/sVILnNJQLm
इससे पहले बोल्ट की रफ्तार का कहर हैदराबाद के खिलाफ भी देखने को मिला था, जब उन्होंने पहले ही ओवरों में हैदराबाद को दो झटके दिए थे.दिल्ली के खिलाफ इन दो विकेटों के साथ ही आईपीएल 2020 के बाद से मैच के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट झटकने के मामले में बोल्ट का कोई सानी नही हैं. बोल्ट ने आईपीएल 2020 के बाद से मैच के पहले ओवर में 19 विकेट झटके हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने सिर्फ 5 विकेट झटके हैं.
Most wickets in the first over of the innings since IPL 2020:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2023
Trent Boult - 19*.
Jofra Archer - 5.
Mukesh Chaudhary - 5.
- Boult in a different league!
बात अगर मुकाबले की करें तो जयसवाल और बटलर की धमाकेदार शुरूआत के दम पर राजस्थान ने पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन किया. पहले पावर प्ले के समाप्त होने के बाद राजस्थान के 68 रन थे. हालांकि, राजस्थान को पहला झटका लगने के बाद क्रीज पर आए सैमसन कोई खास कलाम नहीं दिखा पाए और बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौटे. इसके बाद हेटमायर ने कुछ गजब के शार्ट खेले और 21 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम सिर्फ 142 रन ही बना पाई. दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने 65 रनों की पारी खेली थी. राजस्थान के लिए चहल और बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: 'रफ्तार के सौदागर' उमरान मलिक की आंधी, इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, पलक झपकते ही क्रुणाल पांड्या हो गए आउट
* VIDEO देखें: "यह 40 साल का वेटरन है , या 40 का जवान", लखनऊ प्लेयर ने फ्लाइंग कैच से किया सन्न और...
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं