IPL 2022 के पहले क्वालीफायर में गुजरात ने राजस्थान (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 1) को हरा दिया. डेविड मिलर ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. किलर मिलर (David Miller) ने 38 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जमाए. इसके अलावा कप्तान हार्दिक (Hardik Pandya) ने 27 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे, गुजरात के जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी काफी इमोशनल दिखे और एक दूसरे से काफी समय तक गले लगकर जीत का जश्न मनाते दिखे. खासकर मिलर काफी खुश थे और जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया वह देखकर यह अंदाजा लगाना काफी था कि वो क्या बताना चाहते थे.
महिला गेंदबाज ने शरीर को 'तोड़ मरोड़' कर की गेंदबाजी, देखकर चौंका क्रिकेट वर्ल्ड- Video
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
मिलर ने जीत का जश्न तो जोशिले अंदाज में बनाया ही बल्कि दर्शक दीर्घा में गुजरात को सपोर्टर भी काफी जोश में नजर आए. मैच जीतने के बाद राशिद खान, हार्दिक और मिलर एक साथ फोटो भी खिंचवाते दिखे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Congratulations to the @gujarat_titans as they march into the Final in their maiden IPL season!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2022
Stunning performance by @hardikpandya7 & Co to beat #RR by wickets in Qualifier 1 at the Eden Gardens, Kolkata.
Scorecard https://t.co/O3T1ww9yVk#TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/yhpj77nobA
मैच की बात करें तो मिलर के तूफानी अर्धशतक और कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर एक में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपने पहले ही सत्र में फाइनल में जगह बनाई.
रॉयल्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने मिलर (नाबाद 68) और पंड्या (नाबाद 40) के बीच चौथे विकेट की 106 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की.
15 साल के गेंदबाज ने Alastair Cook को किया बोल्ड, जिसने भी देखा हैरान रह गया- Video
मिलर ने 38 गेंद की अपनी तेजतर्रार पारी में पांच छक्के और तीन चौके मारे. उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई. पंड्या ने 27 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े. टाइटंस की ओर से शुभमन मिल (35) और मैथ्यू वेड (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं