शुक्रवार को खेले गए उद्घाटक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने गेंदबाजी नहीं की. अब टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने कहा है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हार्दिक मैनेजमेंट उनके कंधे की स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित था, लेकिन वह आगे के मैचों में गेंदबाजी करेंगे. मुंबई को पहले मैच में बेंगलोर के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
the kind of Sundays I love pic.twitter.com/lia7HqgIjB
— hardik pandya (@hardikpandya7) April 11, 2021
जहीर ने केकेआर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि एक संपूर्ण पैकेज के रूप में हार्दिक एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाडी हैं और हर शख्स यह बात जानता है. पिछले मैच में मसला उनके वर्कलोड को लेकर जुड़ा था. जहीर बोले कि हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में गेंदबाजी की. आखिरी ओवर में हार्दिक ने लगभग नौ ओवर गेंदबाजी की थी. यही वजह रही कि हमें फिजियो की सलाह के बाद ही हार्दिक के मसले पर आगे बढ़ना था.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शादी की 11वीं सालगिरह पर सानिया ने किया शोएब मलिक को विश, बोलीं- परेशान करती रहूंगी
पूर्व सीमर ने कहा कि हमें हार्दिक के कंधे को लेकर थोड़ी चिंता थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंता की कोई बात है. आप जल्द ही हार्दिक को गेंदबाजी करते हुए देखोगे. हम बहुत ही ज्यादा विश्वस्त हैं कि हार्दिक जल्द ही गेंद के साथ भी जलवा बिखेरेंगे. जहीर ने यह भी कहा कि विंडीज के ऑलराउंडर केरोन पोलार्ड बॉलिंग में टीम के छठे विकल्प हैं.
अब देवदत्त कोविड-19 संक्रमण को पीछे छोड़ने के लिए तैयार और...
जहीर ने कहा कि पोलार्ड हमारे छठे गेंदबाजी विकल्प हैं. इस विभाग को लेकर हम बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं. आपको खुद को ढालना होता और समायोजित करना होता है. जहीर ने कहा कि इस साल का फॉर्मेट बहुत ही अलग तरह का है. इस नजरिए से टीम को लेकर हमें अनुकूलता और लचीलेपन को ध्यान में रखना होगा. आप इस बार अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेल रहे हो. और आगे के मैचों में हमें इसी बात को ध्यान में रखकर अपनी प्लानिंग बनानी होगी. इस पूर्व सीमर ने यह भी बताया कि क्विंटन डिकॉक मंगलवार के मैच में उपलब्ध रहेंगे. डिकॉक अब क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं. उन्होंने रविवार को टीम के साथ अभ्यास किया और वह आगे के मैच खेलने की ओर निहार रहे हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं