विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

IPL 2021: आरसीबी का यह बल्लेबाज हाल में लगातार पांचवें शतक से चूक गया था, रहेगी सभी की नजर

IPL 2021, MI vs RCB: यही वह लेफ्टी बल्लेबाज है, जिसने आईपीएल के पिछले संस्करण में दुनिया भर के दिग्गजों से वाह-वाही लूटी थी. शायद ही पहले कभी बीस साल के किसी बल्लेबाज में ऐसी परिपक्वता दिखायी पड़ी, जो पडिक्कल ने पिछले साल दिखायी थी. और विजय हजारे ने इस परिपक्वता को कई गुना बढ़ा दिया है. तब पडिक्कल ने बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ बल्ले का जौहर दिखाया था.

IPL 2021: आरसीबी का यह बल्लेबाज हाल में लगातार पांचवें शतक से चूक गया था,  रहेगी सभी की नजर
IPL 2021, MI vs RCB: देवदत्त पडिक्कल के बल्ले में मानो आग लगी हुई है.
नई दिल्ली:

आज शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिससे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एंड कंपनी को ही नहीं, बल्कि तमाम बाकी छह टीमों के गेंदबाजों को  न केवल सावधान रहना होगा, बल्कि उसके खिलाफ खास रणनीति भी बनानी होगी. और यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि बेंगलोर के युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी में कोहराम मचा दिया था. देवदत्त के साथ थोड़ी दुर्भाग्यशाली बात यह रही कि वह मुंबई के खिलाफ पहले मैच में स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं खेल रहे हैं, लेकिन यह भी साफ है कि जब वह अगले मैच में वापस लौटेंगे, तो गेंदबाजों त्राहिमाम-त्राहिमाम करेंगे. 
 

IPL 2021: धोनी को बड़ी राहत, हेजलवुड के बदले 30 साल के तूफानी तेज गेंदबाज को मिली CSK में एंट्री

यही वह लेफ्टी बल्लेबाज है, जिसने आईपीएल के पिछले संस्करण में दुनिया भर के दिग्गजों से वाह-वाही लूटी थी. शायद ही पहले कभी बीस साल के किसी बल्लेबाज में ऐसी परिपक्वता दिखायी पड़ी, जो पडिक्कल ने पिछले साल दिखायी थी. और विजय हजारे ने इस परिपक्वता को कई गुना बढ़ा दिया है. तब पडिक्कल ने बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ बल्ले का जौहर दिखाया था.

IPL 2021: स्टार स्पोर्ट्स ने किया 100 दिग्गजों वाली कमेंट्री टीम का ऐलान, लेकिन यह बड़ा नाम गायब

गुजरे फरवरी के महीने में पडिक्कल ने पता नहीं क्या खाया कि उनका सारा गुस्सा विजय हजारे ट्रॉफी में उतरा. देवदत्त ने 24 फरवरी को ओडिसा के खिलाफ 152 रन, एक दिन बाद ही 26 को केरल के खिलाफ नाबाद 126, 28 फरवरी को रेलवे के खिलाफ नाबाद 145 और फिर 8 मार्च को केरल के खिलाप 101 रन की पारी खेली थी. देवदत्त अगर 11 मार्च को मुंबई के खिलाफ अपने 64 रन को शतक में तब्दील कर देते, तो यह उनका लगातार पांचवां शतक रहता. 


विराट से ज्यादा रन थे पडिक्कल के
पिछले साल यूएई में पडिक्कल का बल्ला बेंगलोर के लिए जमकर बोला और वह अपनी  टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. विराट से भी ज्यादा और कुल मिलाकर वह पिछले संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेाबोज में आठवें नंबर पर थे. पडिक्कल ने खेले 15 मैचों की इतनी ही पारियों में 31.53 के औसत से 473 रन बनाए थे. 
 

VIDEO: जान लीजिए नीलामी में 9.25 करोड़ में बिकने वाले कृष्णप्पा गौतम के बारे में. 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devdutt Babunu Padikkal, Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore 04/09/2021 Mibc04092021199877, MA Chidambaram Stadium Chennai, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com