शुक्रवार को शुरू होने जा रहा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां संस्करण बहुत ही खास होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी तरफ से टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है. इसी कड़ी में टूर्नामेंट के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के ग्रुप समूह स्टार और डिजनी इंडिया ने मिलकर करीब डेढ़ महीने चलने वाले टूर्नामेंट के लिए दुनिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटरों को मिलाकर 100 दिग्गजों की टीम बनायी है. इसमें गावस्कर, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान से लेकर ब्रायन लारा तक शामिल हैं महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और पूर्व कंगारू पेसर ब्रेट ली उन पांच पेनलिस्ट में शामिल हैं, जो विशेषज्ञों के साथ मिलकर चयनित डगआउट की जानकारी देंगे. स्टार-स्पोर्ट्स ने सौ कमेंटेटरों की यह टीम इंग्लिश, हिंदी, कन्नड, तमिल, मलयालम, तेलगू, बंगाली, और मराठी भाषा के लिए तैयार की है, जो कमेंट्री को स्टार स्पोर्ट्स, डिजनी और हॉटस्टार के जरिए प्रशंसकों को खेल की बारीक जानकारी पहुंचाएंगे.
8 teams, 8 cities, 8 languages! #IndiaKiVibeAlagHai
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2021
A celebration of our fans and an incredibly exciting #VIVOIPL starts 9th April on Disney+ Hotstar VIP@Vivo_India @DisneyPlusHS pic.twitter.com/HmLREnTv74
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट को पहले मैच में सूर्यकुमार यादव के इन वेरी-वेरी स्पेशल शॉटों का तोड़ निकालना होगा, VIDEO
गौतम गंभीर ने इस पर कहा कि हालिया सालों में हिंदी कमेंटरी की लोकप्रियता खासी बढ़ी है और मैं एक और आईपीएल सेशन से जुड़कर बहुत ही खुश हूं, जो देश को एक सूत्र में पिरोता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल बतौर हिंदी पैनल के सदस्य के रूप में हम नयी बातें शामिल करने की कोशिश करते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा फैंस को बांधा जा सके और उनके अनुभव को शामिल किया जा सकते. इस बार भी हम कुछ ऐसा ही करेंगे. चलिए आपको आईपीएल की अलग-अलग कैटेगिरी के तहत इस भारी भरकम सौ सदस्यीय टीम से परिचय करा देते हैं
वर्ल्ड फीड
मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, माइकल स्लेटर, डैनी मौरिसन, इयान बिशप, हर्षा भोगले, साइमन डल, एमबांग्वा, डारेन गंगा, सुनील गावस्कर, मार्क निकोलस, अजित अगरकर, निक नाइटर, दीप दासगुप्तान, रोहन गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, मुरली कार्तिक, अंजुम चोपड़ा, लिसा स्थालेकर, मेल जोंस और एलन विकिंस
डगआउट
स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, डोमिनिक कॉर्क, ब्रायन लारा, ग्रीम स्वान (बतौर मेहमान: केविन पीटरसन, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, डेल स्टेन, नासिर हुसैन)
Just Day To Go
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2021
CAN. NOT. WAIT #VIVOIPL pic.twitter.com/rEEK9OwYiW
हिंदी
आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, गौतम गंभीर, अजित अगरकर, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, दीप गासगुप्ता, सुनील गावस्कर
तमिल
अभिनव मुकुंद, सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ, हेमांग बदानी, यो महेश, सदगोपन रेश, राधाकृष्णन श्रीनिवासन, मुथुरमन आर. केवी सत्यानारायण, आरजे बालाजी, कृष्णाचारी श्रीकांत, लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन और रसेल अर्नाल्ड
कन्नड
वेंकटेश प्रसाद, जीके अनिल कुमार, अखिल बालाचंद्रन, श्रीनिवास मूर्ति, भारत चिपली, विजय भारद्वाज और विनय कुमार
कुल मिलाकर अलग-अलग वर्ग में ये तमाम दिग्गज आईपीएल को और रंगीन बनाने जा रहे हैं, लेकिन बहुत ही हैरानी की बात है कि इस टीम में संजय मांजरेकर का नाम क्यों नहीं है. कुछ साल पहले हुए विवाद के बाद संजय मांजरेकर का नाम कमेंट्री टीम से गायब हो गया था, लेकिन कुछ महीने पहले मांजरेकर एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटे, तो लगा सब ठीक हो गया है, लेकिन अब फिर से मांजरेकर का किसी भी टीम में न होना बहुत ही हैरान करने वाला है. इस बात कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है.
VIDEO: जानिए उन कृष्णप्पा गौतम के बारे में, जो नीलामी में 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं