रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने दुनिया भर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड (Tim David) को अपनी टीम में शामिल किया है जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा. डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर (Singapore) का प्रतिनिधित्व करते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है. छह फुट पांच इंच के कद के डेविड ने 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 14 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 558 रन बनाये है. उन्होंने कुल मिलाकर 49 टी20 मैच खेले है जिसमें BBL (ऑस्ट्रेलिया) और PSL (पाकिस्तान) में प्रतिनिधित्व भी शामिल है. उन्होंने इस दौरान 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1171 रन बनाये है.
बीबीएल में वह होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने हाल ही में सरे के लिए रॉयल लंदन कप में दो लिस्ट ए शतक बनाए थे, जिसमें वार्विकशर के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी भी शामिल है.
डेविड के पिता रॉड डेविड रहे हैं क्रिकेटर
पच्चीस साल के डेविड के पिता रॉड डेविड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर चुके है. उन्होंने 1997 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में देश का प्रतिनिधित्व किया था. डेविड सिंगापुर के नागरिक है लेकिन उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह पर्थ में बड़े हुए है.
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में वॉर्नर और पंत से आगे
आईसीसी के द्वारा जारी टी-20 रैंकिंग में डे टिम डेविड का रैंक दिग्गज डेविड वॉर्नर और भारत के ऋषभ पंत से भी अच्छा है. सिंगापुर के टिम डेविड इस समय 55वें स्थान पर हैं, उनके नाम वर्तमान में 457 रेटिंग अंक हैं और वह बल्लेबाजी टी-20 रैंकिंग में फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, कीरोन पोलार्ड, शिमरोन हेटमायर, रॉस टेलर, स्टीव स्मिथ, तमीम इकबाल और मनीष पांडे जैसे शीर्ष खिलाड़ियों से आगे हैं.
ऐसे तय हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)
आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और काइल जैमीसन की जगह अंतिम 11 में लगभग तय है जबकि डैन क्रिस्चियन भी भी इसमें जगह बनाने के दावेदार है. टीम के कप्तान विराट कोहली हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे कि डेविड पहले ही टी20 और लिस्ट ए के सीनियर स्तर के प्रतिस्पर्धी 64 मैचों में 77 छक्के लगा चुके हैं.
WI vs PAK: मोहम्मद रिजवान ने किया कुछ ऐसा जिसने जीत लिया दिल, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी की तारीफ
डेविड आईसीसी के किसी सहयोगी (एसोसिएटेड) देश से आईपीएल में खेलने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं. उनसे पहले नीदरलैंड के रेयान टेन डोएशेट और डिर्क नानेस (जो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेले हैं) आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल-14 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में शुरू होंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं