West Indies vs Pakistan, 2nd Test: सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (WI vs PAK, 2nd Test, Pakistan tour of West Indies, 2021) का दूसरा दिन बारिश की वजह से बाधित रहा, जिसने फैन्स और खिलाड़ियों का दिल तोड़ दिया. बता दें कि दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने बारिश से बाधित वाले दिन भी क्रिकेट खेला और खुद का खूब मनोरंजन किया. दरअसल जब बारिश की वजह से दिन का खेल नहीं हुआ तो वेस्टइंडीज खिलाड़ियों ने खुद का मनोरंजन करने लिए ड्रेसिंग रूम में क्रिकेट खेलने लगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कैरेबियन खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में जोमेल वारिकन बल्लेबाजी करने का नाटक कर रह हैं तो वहीं गेंदबाज चेमार होल्डर गेंदबाजी कर रहे थे. वीडियो में शरमार्ह ब्रूक्स अंपायर बने हुए हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट द्वारा शेयर की गई वीडियो में डीआरएस को लेकर खिलाड़ी आपस में मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'वेस्टइंडीज लॉकर रूम का हाल कुछ ऐसा है.'. वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
Meanwhile in the West Indies locker room...????????
— Windies Cricket (@windiescricket) August 21, 2021
Jomel Warrican calls for a player review after being signalled LBW off a delivery from Chemar Holder.
3rd umpire @Jaseholder98 reviews ball tracking and has made a decision for the "big screen"! #MenInMaroon #RainDelay pic.twitter.com/RHiOY5Mt0Q
बता दें कि अबतक पाकिस्तान ने पहली पारी में 4 विकेट पर 212 रन बनाए हैं, अभी क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 22 रन और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान की शुरूआत काफी खराब रही थी और 3 रन पर 2 विकेट गिर गए थे. लेकिन फिर बाबर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान की पारी को संभाला था.
लोकप्रिय टी20 लीग में सबसे पहला हैट्रिक किस गेंदबाज ने लिए हैं, देखें पूरी लिस्ट
बाबर ने 75 और फवाद आलम ने 76 रन बनाकर पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालने का काम किया था. दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने 1 विकेट से जीता था.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं