IPL 2020 MI Vs RCB: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में आरसीबी कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का खराब फॉर्म जारी रहा और केवल 3 रन बनाकर लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) की गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों लपके गए. अबतक खेले तीनों मैच में कोहली कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं और कुल 18 रन ही बनाने में सफल रहे हैं. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब आईपीएल की शुरूआती 3 मैचों को मिलाकर कोहली 20 रन के आंकड़े को नहीं छू पाए हैं. हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में कोहली 14 रन बना पाए थे तो वहीं पंजाब के खिलाफ दूसरे मैच में केवल 1 रन ही बनाकर आउट हुए. वहीं अब मुंबई के खिलाफ तीसरे मैच में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कोहली का खराब फॉर्म आरसीबी टीम के लिए मुश्किले खड़ा कर रहा है. साल 2019 के आईपीएल में अपने शुरूआती 3 मैचों तक कोहली ने 55 रन बना लिए थे. इससे पहले साल 2010 के आईपीएल में कोहली ने अपनी शुरूआती 3 पारियों के दौरान 35 रन बनाए थे.
18 runs in first three games for Kohli this IPL, his lowest in first three innings of an IPL season. #Kohli in first 3 inns of an IPL season:
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) September 28, 2020
2008 - 37
2009 - 64
2010 - 35
2011 - 106
2012 - 71
2013 - 163
2014 - 80
2015 - 72
2016 - 187
2017 - 154
2018 - 109
2019 - 55
2020 - 18
पिछले 8 आईपीएल पारियों की बात की जाए तो कोहली ने 25 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है जो उनके खराब फॉर्म को दर्शाता है. इसके साथ-साथ विराट के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है. कोहली तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 150 या उससे ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं.
कोहली के अलावा ऐसा कारनामा एम एस धोनी (MS Dhoni) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने किया है. धोनी ने बतौर कप्तान अबतक 273 टी-20 मैचों में कप्तानी की है तो वहीं गंभीर ने 170 टी-20 मैचों में कप्तानी की है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं