विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

IPL 2020 DC Vs KXIP: मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने का किया कारनामा, देखें Video

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंदबाजी का कहर, दिल्ली कैपिटल्स के बड़े बल्लेबाजों को एक के बाद एक भेजा पवेलियन. दिल्ली की टीम की हालत हुई पंचर

IPL 2020 DC Vs KXIP: मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने का किया कारनामा, देखें Video
IPL 2020 DC Vs KXIP: मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने का किया कारनामा

IPL 2020 DC Vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में आमने-सामेन हैं. टॉस जीतकर पंजाब की टीम पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के फैसले को सही साबित कर दिया. शमी ने 3 ओवर की गेंदबाजी अपने पहले स्पैल में की और 2 विकेट दिल्ली के चटकाने में सफल रहे. तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में केवल 8 रन देकर 2 विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया. शमी ने एक ही ओवर में सबसे पहले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को आउट किया फिर शिमरान हेटमायर (Shimron Hetmyer) को आखिरी गेंद पर आउट कर दिल्ली की टीम की हालत पंचर कर दी. दिल्ली के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दुर्भाग्य से रन आउट हुए, धवन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके साथ-साथ अपने दूसरे स्पैल में भी शमी ने कमाल किया और दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. 

दिल्ली की टीम के लिए शमी मुसीबत बन गए हैं. शमी की गेंदबाजी को देखकर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया और हैरानगी जताई है. भोगले ने ट्वीट में लिखा, " हमेशा शमी का देखना कमाल का अनुभव रहता है, लेकिन यह उतना ही अच्छा है जितना कि एक शुरुआती स्पेल होना चाहिए, अच्छी गति, ठेठ शमी.."

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  की गेंदबाजी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है, क्रिकेट पंडित भी कमेंट्री के दौरान शमी की तारीफ में कई बातें कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं. 

आईपीएल में अब शमी के 43 विकेट हो गए हैं. हाल के समय में शमी ने अपनी गे़ंदबाजी से इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल करते हुए क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान किया है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com