विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, UAE में यह टीम जीतेगी IPL 2020 का खिताब तो यह खिलाड़ी बनेगा 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट'

ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने यूएई में होने वाले आईपीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. ब्रैड हॉग ने कहा कि इस बार यूएई में होने वाला आईपीएल बिल्कुल अलग होगा

ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, UAE में यह टीम जीतेगी IPL 2020 का खिताब तो यह खिलाड़ी बनेगा 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट'
ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी: आईपीएल 2020 का खिताब जीत सकती है आरसीबी की टीम
  • ब्रैड हॉग ने मुंबई इंडियंस और आरसीबी को बताया प्रबल दावेदार
  • हार्दिक पंड्या बनेगे आईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाडी
  • 19 सितंबर से यूएई में होगा आईपीएल 2020

IPL 2020 in UAE: आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है. दूसरी बार ऐसा होगा जब आईपीएल यूएई (UAE) में खेली जाएगी. इससे पहले 2014 में कुछ मैच यूएई में खेले गए थे. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने यूएई में होने वाले आईपीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. ब्रैड हॉग ने कहा कि इस बार यूएई में होने वाला आईपीएल बिल्कुल अलग होगा. हॉग ने आईपीएल 2020 को लेकर भविष्यवाणी भी की है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के विजेता के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को प्रबल दावेदार माना है. बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है तो वहीं आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब जीतने में सफल नहीं रही है. इसके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने कहा है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2020 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट (Man of the tournament' in IPL this year) का खिताब जीतने में सफल रह सकते हैं.

ये भी पढ़ेऐसे क्रिकेटर जिन्होंने टेस्ट में भारत की ओर से किया डेब्यू, बाद में पाकिस्तान की तरफ से खेले

Brad Hogg ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 'हॉग्स ब्लॉग' पर आईपीएल 2020 को लेकर अपनी राय दी है. हॉग ने कहा है कि उन्हें लगता है कि आरसीबी की टीम उलटफेर कर विजेता बन सकती है तो वहीं मुंबई इंडियंस के भी आईपीएल जीतने के आसार ज्यादा हैं. 

आरसीबी को बताया दावेदार
रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की टीम आईपीएल के इतिहास में अबतक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में हॉग ने कहा कि इस बार आरसीबी के पास एरॉन फिंच जैसे आक्रमक बल्लेबाज है जो मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं. पॉवरप्ले में फिंच आक्रमक बल्लेबाजी कर सकते हैं. जिससे मीडिल ऑर्डर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के ऊपर से दबाव हटेगा. ऐसे में ये दो दिग्गज खुलकर खेल सकेंगे. आरसीबी को लेकर हॉग ने कहा कि डेल स्टेन और केन रिचर्ड्सन के रहने से गेंदबाजी डिपार्टमेंट भी मजबूत नजर पड़ रही है. ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने माना है कि पिछले कुछ समय के बाद आरसीबी की टीम इस बार कुछ अलग नजर आ रही है. 

ये भी पढ़े: IPL 2020 के लिए राशिद खान कर रहे हैं हेलीकॉप्टर शॉट मारने की तैयारी, प्रैक्टिस में ऐसे लगा रहे हैं दनादन छक्के..देखें Video

आरसीबी की टीम आईपीएल में (RCB IPL Points Table)
आरसीबी (RCB) की टीम 2019 में 8वें नंबर पर रही थी तो वहीं 2018 में छठे नंबर पर. इसके अलावा 2017 में 8वें, 2016 में दूसरे, 2015 में तीसरे, 2014 में सांतवें नंबर पर, 2013 में 5वें नंबर पर, 2012 में पांचवें नंबर पर रही थी. वहीं, 2011 के आईपीएल में बैंगलोर की टीम फाइनल में पहुंची थी और सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 2011 आईपीएल में आरसीबी का सफर पॉइट्स टेबल में नंबर 1 पर रहकर समाप्त हुआ था. 2010 में आरसीबी चौथे नंबर पर, 2009 में तीसरे नंबर पर तो वहीं आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी की टीम 7वें नंबर पर रही थी.   

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brad Hogg, Hardik Himanshu Pandya, Mahendra Singh Dhoni, Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com