विज्ञापन
This Article is From May 18, 2012

आरसीबी के लिए नहीं खेलेंगे पामर्सबैक : माल्या

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिक विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी ल्यूक पामर्सबैक अब आईपीएल में उनकी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम के मालिक विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी ल्यूक पामर्सबैक अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

माल्या ने संसद के बाहर कहा, "हम इस घटना के लिए खेद व्यक्त करते हैं। अब पामर्सबैक हमारे लिए कभी नहीं खेलेंगे। हम इस सम्बंध में जारी जांच में हर लिहाज से सहयोग करेंगे।"

आरसीबी के मेंटर अनिल कुम्बले ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी इस मामले में अपने स्तर पर जांच का मन बना रही है।

कुम्बले ने कहा, "यह बहुत गम्भीर बात है। हमें इसे करीब से देखना होगा। हम इस बारे में अपने स्तर पर जांच कराना चाहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि पोमर्सबैक को आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल में एक अमेरिकी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके मंगेतर को पीटने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे शुक्रवार को ही पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallya On Luke Pomersbach, Luke Pomersbach, Luke Controversy, ल्यूक पर विजय माल्या, ल्यूक पामर्सबैक, ल्यूक विवाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com