धवन को पारी के 21वें ओवर में अम्पायर ने मुनरो की गेंद पर आउट करार दिया था (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इस जीत में दो बल्लेबाजों शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की अहम भूमिका रही. धवन ने इस मैच में 68 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 64 रन की पारी खेली. धवन ने मैच में विराट कोहली और कार्तिक के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम की जीत की राह आसान की. लेकिन मैच के दौरान एक समय ऐसा आया था जब अम्पायर ने धवन को मुनरो की गेंद पर विकेट के पीछे आउट करार दे दिया था. न्यूजीलैंड की टीम इसकी खुशी मना ही रही थी कि धवन ने रिव्यू का सहारा लिया और अम्पायर का अपना फैसला बदलने को मजबूर होना पड़ा.
यह भी पढ़ें:धवन ने अपनी पत्नी के लिए कही ऐसी बात, सब हो गए ‘भावुक’
रिव्यू में साफ दिखाई दिया कि गेंद का धवन के बल्ले से संपर्क नहीं हुआ था. टीवी अम्पायर ने धवन के पक्ष में फैसला दिया और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी आगे बढ़ाई.
वीडियो: टीम इंडिया की निगाह फिर नंबर वन रैंकिंग पर
फैसला आने के बाद ग्राउंड अम्पायर ने इस गेंद को वाइड घोषित किया. यह घटना पारी के 21वें ओवर की है. धवन का स्कोर इस समय 46 रन था. बाद में उन्होंने मैच में अर्धशतक जमाया और भारतीय टीम को इस सीरीज को बराबर करने में अहम योगदान दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs New Zealanad, Shikhar Dhawan