विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2018

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम के ऐलान, मुरली विजय को मिली जगह

टेस्ट टीम में चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भी मौका दिया है. जबकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में पार्थिव पटेल एक बार फिर टीम में शामिल किए गए हैं.

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम के ऐलान, मुरली विजय को मिली जगह
आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार देर रात आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया. इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि देश को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है. सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने धोनी के हालिया फॉर्म को देखते हुए ही यह फैसला लिया है. इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर टीम का ऐलान किया. ध्यान हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम चुनी है. टेस्ट टीम में चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भी मौका दिया है. जबकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में पार्थिव पटेल एक बार फिर टीम में शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से महेंद्र सिंह धोनी की 'छुट्टी'

इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुए मुरली विजय की भी टीम में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुने गए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बिना एक भी मैच में मौका दिए बाहर कर दिया गया है. पृथ्वी शॉ टीम में बने हुए हैं. वहीं टी-20 टीम में हार्दिक पांड्या के भाई क्रूणाल पांड्या को जगह मिली. टी-20 टीम में श्रेयस अय्यर और खलील अहमद को भी चुना गया है. धोनी के स्थान पर टीम में दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. युवा खिलाड़ियों की बात करें तो ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को इस दौरे में मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए टीम घोषित, भुवनेश्‍वर और जसप्रीत बुमराह की वापसी

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.

टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, और खलील अहमद.

टी-20 टीम (वेस्टइंडीज सीरीज): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, शाहबाज नदीम और खलील अहमद.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Selectors Picked The Team For Australia Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com