विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2016

IPL 2016 : 230 भारतीय और 121 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी 6 फरवरी को

IPL 2016 : 230 भारतीय और 121 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी 6 फरवरी को
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2016 के लिए बैन कर दिया गया है (फाइल फोटो)
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), 2016 खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन 6 फरवरी को बेंगलुरू में होगा। इसमें 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। नीलामी के लिए शामिल किए गए खिलाड़ियों में 230 भारतीय और 121 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें दो भारतीयों सहित आठ मार्की खिलाड़ी भी हैं।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और राजकोट की टीम पहली बार नीलामी में हिस्सा लेंगी। नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में से 130 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने-अपने देशों के लिए खेल चुके हैं। इनमें भारत के 26, ऑस्ट्रेलिया के 29, बांग्लादेश के 5, इंग्लैंड के 7, न्यूजीलैंड के 9, दक्षिण अफ्रीका के 18, श्रीलंका के 16 और वेस्टइंडीज के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

कनाडा और आयरलैंड जैसे सम्बद्ध सदस्यों के अलावा 219 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं। इनमें भारत के 204, ऑस्ट्रेलिया के 9, न्यूजीलैंड का एक, दक्षिण अफ्रीका के 2 और वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल, Indian Premier League, IPL 2016