विज्ञापन

'भारतीय को मिले तो समस्या?' आईपीएल में 18 करोड़ की सैलरी पर यजुवेंद्र चहल का बड़ा बयान

यजुवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है. साथ ही वह लीग में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले स्पिनर भी है.

'भारतीय को मिले तो समस्या?' आईपीएल में 18 करोड़ की सैलरी पर यजुवेंद्र चहल का बड़ा बयान
IPL में 18 करोड़ मिले तो हंगामा क्यों? चहल ने उठाए दोहरे मापदंड पर सवाल

युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पिनर हैं. आईपीएल की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने इस स्पिनर को 6.5 करोड़ रुपए दिए थे, ऐसे में उनकी कमाई में 177 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया था. पिछले आईपीएल सीजन के लिए, पंजाब किंग्स ने चहल को उसी कीमत पर रिटेन किया, जिस पर उन्होंने नीलामी में उन्हें खरीदा था. वहीं अब चहल ने आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर किसी भारतीय को बड़ी रकम मिलती है तो लोगों को इससे दिक्कत होती है. 

'बैठ एंड बोल विद आकाश चोपड़ा' के पॉडकास्ट पर आईपीएल सैलरी पर बात करते हुए यजुवेंद्र चहल ने कहा कि अगर किसी भारतीय खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम मिलती है, तो लोगों को इससे दिक्कत होती है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी रकम मिलती है, तो कोई सवाल नहीं उठाता.

चहल ने कहा,"मैंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा क्योंकि मैं कभी पैसों के लिए नहीं खेला. चाहे मुझे 5 करोड़ मिलें या 25 करोड़, मैं हमेशा की तरह ही खेलूंगा. किसी को अपने पहले ही सीजन में 12 से 13 करोड़ मिल जाते हैं, जबकि मैं 15 साल से खेल रहा हूं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं. मैं इसका हकदार हूं. अगर मुझे 25 करोड़ मिलते भी हैं, तो इसका मतलब है कि मैं इसके लायक हूं. अगर किसी भारतीय खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम मिल जाए, तो हमें दिक्कत होने लगती है - 'अरे, इसे कैसे मिल गए?' लेकिन अगर किसी विदेशी खिलाड़ी को 25 करोड़ मिलें, तो लोग खुश होते हैं."

गौरतलब है कि चहल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 2013 से 2026 के बीच उन्होंने 188 मैचों में 233 विकेट लिए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 23.24 और इकॉनमी रेट 8.05 है. टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 रहा है. अपनी बेहतरीन फ्लाइट और शानदार टर्न से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर चहल ने IPL में आठ बार एक पारी में चार विकेट लिए हैं.

इस स्पिनर के पास भारत के लिए 72 वनडे और 80 T20I मैच खेलने का अनुभव भी है. वनडे में उन्होंने 121 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 96 विकेट लिए हैं. हालांकि, पिछले तीन साल से ज्यादा समय से चहल को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है. उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में T20I मैच खेला था.

यह भी पढ़ें: Exclusive: महेला जयवर्धने के बाद कौन? मुंबई इंडियंस के अगले हेड कोच की रेस में 5 विदेशी दिग्गज

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर नहीं खिलाड़ी हैं युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर, जानें किस खेल में ठोक रही हैं ताल, कमाई और परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Yuzvendra Singh Chahal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com