Abhishek Sharma record as Bowler:जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत को 90 रनों से जीत मिली, इस जीत में ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली तो वहीं, दूसरी ओर तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 60 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए. जिसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर आउट हो गई. भारत के गेंदबाजों में सबसे बड़ी बात ये रही कि अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजी की और चौंकाते हुए 3 विकेट लिए. अभिषेक भले ही बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर एक खास कारनामा अपने करियर में करने में सफल हो गए.
टी-20 में अभिषेक शर्मा का अनोखा कारनामा (Abhishek Sharma Bowling record)
टी-20 फॉर्मेट में किसी बतौर भारतीय ओपनर बल्लेबाज का गेंदबाजी करते हुए यह सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस है. अभिषेक ने दूसरे टी-20 मैच में गेंदबाजी के दौरान 2.5 ओवर की गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे.
टेस्ट में वीनू मांकड़ का अनोखा कारनामा
इसके अलावा टेस्ट में बतौर ओपनर वीनू मांकड़ ने गेंदबाजी करते हुए 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 52 रन देकर 8 विकेट लिए थे, जो टेस्ट में किसी बतौर भारतीय ओपनर बल्लेबाज का गेंदबाजी करते हुए यह सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस है.
वनडे में रवि शास्त्री का अनोखा कारनामा
वनडे में रवि शास्त्री भारत इकलौते ऐसे ओपनर बल्लेबाज हैं जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट लिए हैं. शास्त्री ने साल 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाने का कमाल किया था. यह वनडे में किसी बतौर भारतीय ओपनर बल्लेबाज का गेंदबाजी करते हुए यह सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस है.
ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा
ये भी पढ़ें- अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं