विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2025

IND-W vs AUS-W Highlights: रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने किया महिला वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज

India vs Australia, ICC Womens World Cup 2025 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंद रहते ही इस रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया. महिला वनडे में इससे पहले कोई भी टीम 330 का सफल रन चेज नहीं कर पाई थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली की शतकीय पारी से इतिहास रच दिया.

IND-W vs AUS-W Highlights: रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने किया महिला वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज
India vs Australia, ICC Womens World Cup 2025 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मैच किया अपने नाम.
  • महिला विश्व कप 2025 के 13वें मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन में से दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है
  • भारत ने भी तीन में से दो मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण तीसरे स्थान पर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Australia, ICC Womens World Cup 2025 Highlights:  विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की रिकॉर्ड 155 रनों की साझेदारी की थी और 330 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाई. ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंद रहते ही इस रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया. महिला वनडे में इससे पहले कोई भी टीम 330 का सफल रन चेज नहीं कर पाई थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली की शतकीय पारी से इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ भारत को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. (Scorecard)

भारत से मिले पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान एलिसा हीली और फोएबे लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने मजबूत और तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. फोएबे लिचफील्ड 40 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद क्रीज पर आई एलिस पेरी ने कप्तान हीली के साथ मिलकर साझेदारी की. हालांकि, एलिस पेरी 35 के निजी स्कोर पर रिटार्यड हार्ट हुईं. ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने इसके बाद एक छोर संभाला. उन्होंने 107 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्कों के दम पर 142 रनों की पारी खेली. भारत ने इसके बाद वापसी का प्रयास किया. 

ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 299 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे और मैच रोमांचक हो चला था. लेकिन फिर एश्ले गार्डनर ने 45 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. आखिरी ओवर में जब ऑस्ट्रेलियाई संघर्ष करती दिखीं तो एलिस पेरी मैदान पर वापस आईं. 

इससे पहले, भारत ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मुकाबले में जीत के लिए 331 रनों का लक्ष्य दिया है. प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई थी. इसके बाद हरमनप्रीत और हरलीन ने साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया. मध्यक्रम में रिचा और जेमिमा ने तेजी से रन बटोरे.

हालांकि, अंत में निचला क्रम अधिक योगदान नहीं दे पाया और तेजी से रन बटोरने के चक्कर में भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवरों में 330 पर ऑल-आउट हुई. मंधाना ने भारत के लिए 80, प्रतिका ने 75, हरलीन ने 38 और जेमिमा ने 33 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 40 रन देते हुए 5 विकेट लिए.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थीं दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतीक रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com