विज्ञापन

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, प्रतिका रावल को नहीं मिली जगह

Women's T20 World Cup 2026 Squad Announcement: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है. बता दें कि इस बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाने वाला है.

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, प्रतिका रावल को नहीं मिली जगह
Team India Women's T20 World Cup 2026 Squad Announcement: भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान

India Women's T20 World Cup team announcement: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026  के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड में होना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. महिला टी-20 में भारत की टीम का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है. बता दें कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप अबतक 9 बार खेला जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब 6 बार जीता है. दूसरी ओर 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी. बता दें कि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में प्रतिका रावल को नहीं चुना जबकि यास्तिका भाटिया अपनी जगह बना पाने में सफल रहीं हैं. 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वाड

1) हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
2) स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
3) शैफाली वर्मा
4) जेमिमा रोड्रिग्स
5)भारती फुलमाली
6) दीप्ति शर्मा
7) ऋचा घोष (विकेटकीपर)
8) श्रीचरणी
9) यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
10)नंदिनी शर्मा
11)अरुंधति रेड्डी
12)रेणुका ठाकुर
13)क्रांति गौड़
14)श्रेयंका पाटिल
15) राधा यादव

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है-

14 जून: भारत बनाम पाकिस्‍तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्‍लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने की कोशिश करेगी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है.  इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी  हरमनप्रीत कौर करने वाली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने हार ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com