विज्ञापन

IND vs IRE: जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा भारत

IND vs IRE T20I Series: भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था, जिसमें 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली गई थी.

IND vs IRE: जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा भारत
IND vs IRE T20I Series:

IND vs IRE T20I Series: भारतीय टीम इंग्लैंड के अपने व्हाइट-बॉल टूर से पहले जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की है. यह सीरीज आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह भारत के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले वार्म-अप का काम करेगी. आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने यह भी घोषणा की है कि अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया गया, जिसमें टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. 

ग्रीम वेस्ट ने कहा, "पॉल एक बेहतरीन लीडर रहे हैं, जिन्होंने अपने खेलने के अनुभव को खिलाड़यों को मैनेज करने की अपनी जबरदस्त काबिलियत के साथ जोड़ा है. वह वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जिसका पहला मकसद क्वालिफिकेशन राउंड को कामयाबी से पार करना और अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करना है. टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफिकेशन सुनिश्चित हो जाने के बाद, टी20 कप्तान के तौर पर पॉल के कप्तानी छोड़ने के फैसले से नए कप्तान को अपना तरीका लागू करने का मौका मिलेगा, जिसकी शुरुआत जून में होने वाली भारत के खिलाफ सीरीज से होगी."

टी20 फॉर्मेट में पॉल स्टर्लिंग के कप्तान के पद से इस्तीफा देने के बाद अब आयरलैंड पुरुष टीम के पास तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान होंगे. टेस्ट की कमान एंड्रयू बालबर्नी करेंगे. वनडे में पॉल स्टर्लिंग टीम का जिम्मा संभालेंगे, जबकि टी20 फॉर्मेट में कप्तान के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा.

भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था, जिसमें 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली गई. सभी मैच मालाहाइड क्रिकेट मैदान पर आयोजित हुए. भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम किए थे, जबकि तीसरा मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com