विज्ञापन

हरारे में लक्ष्मण की अग्नि परीक्षा, फिर वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान; अब ज़िम्बाब्वे से जीतना हंसी-खेल नहीं!

भारतीय टीम जिस तरह से आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज हारी है उससे हरारे में होने वाले टी20 सीरीज पर फैंस की निगाहें हैं.

हरारे में लक्ष्मण की अग्नि परीक्षा, फिर वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान; अब ज़िम्बाब्वे से जीतना हंसी-खेल नहीं!
India vs Zimbabwe T20I Vaibhav Sooryavanshi VVS Laxman

पिछले तीन हफ़्ते भारतीय क्रिकेट के लिए बुरे सपने जैसे बीते हैं. वर्ल्ड चैंपियन बनने के चार महीने बाद ही टीम इंडिया ने पहली बार आयरलैंड से 0-2 से सीरीज़ में हार का सामना किया. ये सिलसिला इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी टी-20 और वनडे में बदस्तूर जारी रहा.  लगातार दो बार की T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया जिंबॉब्वे पहुंच चुकी है. लेकिन ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ सीरीज को भी अब टीम इंडिया हंसी-खेल नहीं माना जा रहा, बल्कि ये सीरीज़ चुनौती बनकर सामने आ गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे में हार के बाद फिलहाल टीम की कमान वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में सौंपी गई है. एक बार फिर फ़ैन्स की नज़रें वैभव सूर्यवंशी पर भी टिकी रहेंगी. 

हरारे पहुंचते ही प्रैक्टिस शुरू

ज़िंबाब्वे की राजधानी हरारे पहुंचते ही टीम इंडिया ने बिना वक्त गंवाए 23 जुलाई से शुरू होनेवाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ के लिए मैदान पर आ गई. टीम इस सीरीज़ के लिए बेहद संजीदा दिख रही है. इस दौरे की गंभीरता समझते हुए कोच वीवीएस लक्ष्मण ने टीम की दिशा जाते ही तय कर दी है. 

मैदान पर रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे धुरंधरों के साथ वैभव सूर्यवंशी नेट्स में खुद को मांजते नज़र आए. रवि बिश्नोई और गेंदबाज़ी यूनिट के साथ शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे ऑलराउंडर्स भी गेम के हर पहलू को पुख़्ता कर रहे हैं. 

ज़िंबाब्वे से हारा भी है भारत

दोनों टीमों के बीच अबतक 14 टी-20 के मुक़ाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 11 जीते हैं तो ज़िंबाब्वे ने भी तीन मैचों में जीत हासिल की है. 

  • टी-20 मैच: 14
  • भारत जीता: 11
  • ज़िंबाब्वे जीता: 03

आयरलैंड में 0-2 और इंग्लैंड में 0-4 से क़रारी शिकस्त के बाद फ़ैन्स टीम इंडिया से ज़िंबाब्वे में बेहतर प्रदर्शन की बड़ी उम्मीद कर रहे हैं. ये कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए एक अग्निपरीक्षा भी है. कई बार उनके टीम इंडिया का भावी कोच को बनने को लेकर चर्चा होती रही है.  

भारत बनाम ज़िंबाब्वे- कब होंगे मैच? 

  • पहला टी20 मैच - 23 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • दूसरा टी20 मैच - 25 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • तीसरा टी20 मैच - 26 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)

15 सदस्यों वाली टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव

जिंबाब्वे टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, और मिल्टन शुम्बा.

यह भी पढ़ें: फीफा से मिली 481 करोड़ की प्राइज मनी: जानें विश्व विजेता स्पेन के हर खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी T-20 में बनाएंगे WORLD RECORD, 11 छक्के लगाते ही रचेगें इतिहास, बन जाएंगे नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com