विज्ञापन

फीफा से मिली 481 करोड़ की प्राइज मनी: जानें विश्व विजेता स्पेन के हर खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने

फीफा विश्व चैंपियन बनने पर स्पेन को फीफा से 481 करोड़ की प्राइज मनी मिली है, लेकिन यह पैसा खिलाड़ियों के खाते में नहीं बल्कि फेरडेशन में जाएगा.

फीफा से मिली 481 करोड़ की प्राइज मनी: जानें विश्व विजेता स्पेन के हर खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने
FIFA World Cup Winner Spain Players Will Receive 8.32 Crore

स्पेन जब से फुटबॉल का बादशाह बना है, उसके देश में जश्न जारी है. टीम जब स्वदेश लौटी तो उसका भव्य स्वागत किया गया. खिलाड़ियों के साथ साथ फैंस जश्न बनाने के लिए इकट्ठा हुआ. नेशनल टीम की जर्सी पर एक और सितारा जोड़ने के अलावा, स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन और टीम के 26 खिलाड़ियों के पास जश्न मनाने के लिए बड़े आर्थिक कारण भी हैं. बता दें, रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ फेरान टोरेस के इंजरी-टाइम में किए गए निर्णायक गोल के दम पर स्पेन 2010 के बाद वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुआ. 

फेडरेशन- खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश

2026 वर्ल्ड कप जीतने पर स्पेन को फीफा से प्राइज मनी के तौर पर 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली. हालांकि, यह सीधे खिलाड़ियों के अकाउंट में नहीं जाएगा बल्कि फेडरेशन को मिलेगा. यह फेडरेशन पर निर्भर है कि वह यह तय करे कि उस इनाम का कितना हिस्सा स्क्वाड, कोचिंग स्टाफ और सहायक कर्मियों के बीच वितरित किया जाता है, और शेष फेडरेशन के स्वयं के संचालन और विकास बजट में जाता है.

स्पैनिश आउटलेट डायरियो एएस के अनुसार, स्पेन के 50 मिलियन डॉलर के पुरस्कार का लगभग 45% खिलाड़ी बोनस के लिए रखा गया है, लगभग 22.5 मिलियन डॉलर 26 सदस्यीय टीम के बीच विभाजित है. यह प्रति खिलाड़ी लगभग $865,000 बैठता है. यानी हर खिलाड़ी के हिस्से करीब 8.32 करोड़ आने वाले है. इसके अलावा खिलाड़ियों को जीत से जुड़े अपने व्यक्तिगत स्पॉनरशिप डील से भी बोनस मिलने की संभावना है. इसके अलावा फीफा से मिलने वाला मेडल और चैंपियनशिप की रिंग अलग है.

फेडरेशन की कमाई बढ़नी तय

स्पेन के विश्व विजेता बनने से स्पेनिश फेडरेशन को स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है. शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश नेशनल टीम को ट्रैवल, इंश्योरेंस, टेलीकम्युनिकेशन, स्पोर्ट्सवियर, एनर्जी, फूड और बेवरेज जैसे सेक्टर की 35 कंपनियों का सपोर्ट हासिल है, जो आगे बढ़ सकती है. 

स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने से उसके टेलीविज़न अधिकारों की कीमत बढ़ने की भी उम्मीद है, जबकि देश भर में रेप्लिका शर्ट की बिक्री में पहले ही तेज़ी आ चुकी है. स्पेन में टीम की ऑफ़-व्हाइट अवे टीशर्ट पूरी तरह बिक चुकी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मांग बढ़ने की संभावना है.

लगातार मजबूत हो रहा स्पेन

विश्व कप में स्पेन की जीत महज संयोग नहीं है क्योंकि इस देश ने पिछले कुछ समय से विश्व फुटबॉल में अपना दबदबा बनाए रखा है और इस खेल के सबसे बड़े मंच पर इसी की बानगी देखने को मिली. स्पेन ने रविवार को अर्जेंटीना को हराकर दूसरा विश्व कप जीता और इस तरह से पुरुष, महिला और युवा प्रतियोगिताओं में हाल की जीत की लंबी सूची में एक और उपलब्धि जोड़ दी.

पुरुष टीम मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है. उसने दो बार नेशंस लीग के फाइनल में जगह बनाई जिसमें एक बार वह चैंपियन बनी. स्पेन की महिला टीम मौजूदा विश्व कप चैंपियन है और दो बार महिला नेशंस लीग विजेता रह चुकी है. यह टीम 2025 यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी.

स्पेन विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके पास एक ही समय में पुरुष और महिला दोनों विश्व कप खिताब हैं. यही नहीं वह इस सदी में दो बार पुरुष विश्व कप जीतने वाला एकमात्र देश है. स्पेन 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में पहली बार चैंपियन बना था.

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवाओं को मिला मौका

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: इस बार नहीं होगी पदकों की बरसात, जिन खेलों में हैं दबदबा उन्हें किया गया बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com