विज्ञापन

India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव

India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming: शानिवार को जहां टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की, वहीं रविवार को उसकी नजरें क्लीन स्वीप करने की होगी.

India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव
India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming and Live Telecast Details

India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming and Live Telecast Details: श्रेयस अय्यर का अगुवाई में रविवार को जब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में एक्शन में होगी तो उसका इरादा जीत के साथ मेजबान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का होगा. भारत को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह जीत उसका मनोबल जरूर बढ़ाएगी. दूसरी तरफ नजरें वैभव सूर्यवंशी पर भी होंगी, क्योंकि वह दूसरे मैच में एक बार फिर उसी तरीक से आउट हुए, जैसी की पहले भी हुए थे. 

दूसरे मैच जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा था कि आखिरी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा. प्रिंस यादव के चोटिल होने से एक बदलाव निश्चित है, जबकि दूसरा बदलाव क्या होगा? यह देखना मजेदार होगा.  जीत के बाद कप्तान अय्यर ने कहा था,"आगे देखते हैं. अभी हमने कोई फैसला नहीं किया है और कोच से भी बात नहीं हुई है. दुर्भाग्य से हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस यादव) को चोट लग गई है, इसलिए टीम में एक-दो बदलाव हो सकते हैं."

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा T20I मैच कब और कहां देखें?

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 4:00 बजे होगा.

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Unite81 स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर.

ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, तफ़ाद्ज़वा त्सिगा, इनोसेंट काइया, तनाका चिवंगा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा.

यह भी पढ़ें: 'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com