विज्ञापन

IND vs WI, 3rd T20I: रांची का बदला इंदौर में लेगी टीम इंडिया, प्लेइंग-11 में इन 3 स्टार की हो सकती है एंट्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20I मैच 11 अक्टूबर (रविवार) को शाम 7:00 बजे इंदौर में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

IND vs WI, 3rd T20I: रांची का बदला इंदौर में लेगी टीम इंडिया, प्लेइंग-11 में इन 3 स्टार की हो सकती है एंट्री
Shreyas Iyer Gautam Gambhir
X (formerly Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर (रविवार) को शाम 7:00 बजे इंदौर में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ जबरदस्त वापसी की. शुक्रवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में उन्होंने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को शुरुआत अच्छी मिली, जब अभिषेक शर्मा (20) और संजू सैमसन (82) ने सिर्फ चार ओवर में 42 रन जोड़े. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन (43) ने बेहतरीन खेल दिखाया और दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की.

टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर ये रही कि संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर (40) और तिलक वर्मा (44*) ने सुनिश्चित किया कि भारत की पारी का अंत मजबूती से हो. उनकी 83 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया.

टीम इंडिया इंदौर में लेगी रांची का बदला!

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप (102*) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) की तूफानी पारी के दम पर मैच को भारत की पकड़ से दूर कर दिया, और छह विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. अगले मैच में टीम इंडिया इंदौर में रांची का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेगी.

दरअसल, अभिषेक शर्मा लगातार भारत के लिए T20I क्रिकेट खेल रहे हैं. 'मेन इन ब्लू' तीसरे मैच में उन्हें आराम देने और तरोताजा होने का मौका देने पर विचार कर सकते हैं. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल जीतने वाले अभियान में अक्षर पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी और वह देश के मुख्य स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडरों में से एक हैं. पिछले मैच में उन्हें संघर्ष करना पड़ा था, और हो सकता है कि तीसरे मैच में उन्हें आराम दिया जाए. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही थी और T20I सीरीज में उन्हें कुछ मैच खेलने का मौका मिल सकता है. भारत दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ भी खेल रहा है, इसलिए जरूरत पड़ने पर रेड्डी तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प दे सकते हैं.

मयंक यादव का पहला T20I काफी महंगा रहा था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर शानदार वापसी की. ऐसे में भारत उन्हें इस मैच में आराम देकर उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. प्रिंस नई गेंद से और डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं. फिलहाल, टीम इंडिया की अगली प्लेइंग-11 में किसे मौका मिलता और किसका पत्ता कटता है ये जानने के लिए 11 अक्टूबर शाम 6:30 तक इंतजार करना होगा.

तीसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल/नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मयंक यादव/ प्रिंस यादव.

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन.

यह भी पढ़ें-  India vs West Indies: 5/2 पर भी था पूरा भरोसा! कप्तान शाई होप ने बताया इंडिया के खिलाफ जीत की सीक्रेट

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने रांची में रच दिया इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई यादगार जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com