विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 02, 2023

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
श्रीलंका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

14.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

14.4 ओवर (0 रन) आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

14.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|

14.2 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं हो सका|

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| गैप में गई गेंद जहाँ से के रन मिला|

13.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

13.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

13.4 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

13.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया एक रन!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| इसी बीच केएल राहुल से हुई मिस फील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|

13.2 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ कसुन राजिता ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

कसुन राजिता बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

क्या शमी आज फिर पंजा खोलेंगे?

13.1 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! मोहम्मद शमी के हाथ लगी चौथी सफलता| क्या वो आज पंजा खोल पायेंगे? खतरनाक बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज अब पवेलियन लौट गए| 12 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज अब पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| शार्प इनस्विंगर| फुल लेंथ से पड़कर अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से शॉट लगाने गए लेकिन स्विंग से चकमा खाए और बल्ले को पूरी तरह से बीट करते हुए मिडिल स्टम्प को उड़ा गई गेंद और बूम| 29/8 श्रीलंका|

12.6 ओवर (2 रन) दुगी!! दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 7 रन इस ओवर से आये| कवर ड्राइव इस गेंद को खेला| गैप में गई| ईशान ने उसका पीछा करते हुए सीमा रेखा से पहले उसे रोका, दो ही रन मिल पाया|

12.5 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ के लिए एक छोटी सी जीत यहाँ पर हुई है| ड्राइव किया फुल गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|

12.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार गेंद को खेला लेकिन फील्फ्दर की तरफ खेल बैठे| रन नहीं हुआ|

12.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन का मौका नहीं बन पाया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| शार्प बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया उसपर|

11.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

11.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

महीश थीक्षाना अगले बल्लेबाज़ हैं...

11.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मोहम्मद शमी| एक और विकेट का पतन| भारत का रिव्यु हुआ सफल| शमी के खाते में गई तीसरी सफलता| वैसे इस विकेट का श्रेय कीपर राहुल को जाता है क्योंकि इस बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ का ग्लव्स लगा हुआ था ऐसा उन्होंने कैच पकड़ने के बाद कप्तान को बताया और रिव्यु लिया जो सफल हो गया| वाह जी वाह, ये तो कमाल हो गया| लेग स्टम्प पर बाउंसर डाली गई| बल्लेबाज़ उसकी लाइन में आकर लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन ग्लव्स को किस करते हुए कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से राहुल ने अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे लपक लिया था| कैच की अपील के बाद अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया जो सफल हुआ| 22/7 श्रीलंका|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! ओह इस बार बड़े शॉट के लिए गए थे मैथ्यूज लेकिन ठीक तरह से संपर्क नहीं हो सका| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

11.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

10.6 ओवर (0 रन) ये लीजिये फिर से वही जो अबतक चला आ रहा है| एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा डिफेंड करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 21/6 श्रीलंका|

10.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| कीपर ने बाक़ी का काम किया|

10.4 ओवर (4 रन) बाईज के रूप में आया चौका!! इस बार शार्प इनस्विंगर से बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर राहुल भी चकमा खा गए और गेंद उनको बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| डिफेंड तो करने गए लेकिन गेंद से कुछ अता पता नहीं चला|

10.3 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो के रूप में सिंगल मिल जाएगा बल्लेबाज़ को यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आखिरी समय तक विकेट लाइन की गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| सिराज ने उसे फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ की तरफ थ्रो किया जो गैप में चला गया और एक रन दे गया|

10.2 ओवर (2 रन) काफी देर बाद यहाँ पर रन आया| पैड्स पर डाली गई गेंद को एंजेलो मैथ्यूज ने लेग साइड पर मोड़ा| स्काई ने शॉर्ट स्क्वायर लेग पर डाईव लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए| डीप में गई गेंद जहाँ से गैप से दो रन हासिल हो गया|

10.1 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Gautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानी
श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
social media gives its verdict as early as this big news comes in about Suryakumar Yadav
Next Article
जैसे ही सूर्यकुमार को लेकर आई यह बड़ी खबर, तो सोशल मीडिया ने भी सुना दिया यादव को लेकर यह फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;