गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच जारी सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 197 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 का लक्ष्य दिया. हालांकि, गॉल जैसे विकेट पर मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी मुश्किल होती है, ऐसे में यह लक्ष्य हासिल करना श्रीलंका के लिए असंभव को संभव करने जैसा है. स्कोरबोर्ड प्रेशर और भारतीय गेंदबाजों की बेहतर लेंथ के आगे मेजबान देश का टॉप ऑर्डर एक बार फिर लड़खड़ा गया. श्रीलंका ने 3 विकेट सिर्फ 21 के स्कोर पर गंवा दिए. श्रीलंका को तीसरा झटका कामिंदु मेंडिस के रूप में लगा, जिन्हें प्रसिद्ध ने अपना शिकार बनाया. लेकिन इस विकेट से पहले प्रसिद्ध को कप्तान गिल से गुरू मंत्र जरूर मिला.
श्रीलंका की दूसरी पारी का 11वां ओवर फेंकने प्रसिद्ध कृष्णा आए थे. इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया.प्रसिद्ध ने तीनों गेंद अंदर की तरफ फेंकी. इसके बाद कप्तान गिल ने जाकर प्रसिद्ध ने बात की और इसकी अगली ही गेंद पर कामिंदु ने स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में गई, जहां उन्होंने कोई गलती नहीं की.
प्रसिद्ध ने शॉर्ट-ऑफ़-लेंथ गेंद फेंकी. कामिंदु मेंडिस ने इस गेंद पर बल्ला अड़ाया. मेंडिस का यह खराब शॉर्ट था. गेंद उम्मीद से ज्यादा उछली और पहली तीन गेंदों की तुलना में थोड़ी सीधी भी रही और बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर फर्स्ट स्लिप में के हाथों में गई.
Shubman Gill had a chat with Prasidh Krishna and the very next ball, he dismissed Kamindu Mendis. 🥶❤️ pic.twitter.com/ZOXKSSj1Al
— Shubman gill..... (@Sgill770) August 18, 2026
इसके अलावा शुभमन ने एक और गजब का फैसला लिया. आमतौर पर पारी की शुरुआत में दोनों छोर से तेज गेंदबाज होते हैं, लेकिन गिल ने एक छोर से मानव सुथार को लगाया तो दूसरे से मोहम्मद सिराज को. 10 ओवर के बाद उन्होंने इसे बदला. सिराज की जगह प्रसिद्ध आए और मानव की जगह जडेजा. गिल ने बल्लेबाजों को गेंदबाजों को समझने का मौका ही नहीं दिया.
इसके अलावा शुभमन ने एक और गजब का फैसला लिया. आमतौर पर पारी की शुरुआत में दोनों छोर से तेज गेंदबाज होते हैं, लेकिन गिल ने एक छोर से मानव सुथार को लगाया तो दूसरे से मोहम्मद सिराज को. 10 ओवर के बाद उन्होंने इसे बदला. सिराज की जगह प्रसिद्ध आए और मानव की जगह जडेजा. गिल ने बल्लेबाजों को गेंदबाजों को समझने का मौका ही नहीं दिया.
इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए.
केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. राहुल दूसरे विकेट के रूप में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल भी मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए. देवदत्त पड्डिकल 44 रन बनाकर आउट हुए.
पड्डिकल के आउट होने के बाद भारतीय विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा, और पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई. टीम के आठ बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच पाए. लगातार गिरते विकेटों के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया. पंत 69 गेंदों पर 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए.
पंत की पारी का दूसरा छक्का टेस्ट क्रिकेट में उनका 100वां छक्का था. वह भारतीय क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बने, जिसके नाम टेस्ट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि है. भारतीय टीम ने पहली पारी में देवदत्त पड्डिकल के 167 और केएल राहुल के 82 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे. श्रीलंका पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई थी. भारत ने पहली पारी में मिले 178 रनों की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया है.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के 100 छक्के पूरे: 148 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी, गिलक्रिस्ट, मैकुलम भी छूटे पीछ
यह भी पढ़ें: IND vs SL: मानव सुथार ने इस डिग्री टर्न से कर दिया खेला, कोई आस-पास नहीं, बॉलर ने बताई परफॉरमेंस की वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं