Manav Suthar on his performance: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सीजन यानी लंच और चायकाल के बीच में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन इसके बाद चायकाल के बाद भारत ने अगले 69 रन के भीतर श्रीलंका के 5 विकेट गिराकर उसे 284 रन पर समेट दिया. और पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए मानव सुथार ने, जो लगाता दूसरे टेस्ट में पंजा जड़ने से बस एक ही विकेट से चूक गए. करीब दो महीने पहले ही मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में छह सहित मैच में कुल सात विकेट चटकाए थे. बहरहाल, अगर गॉल में सुथार ने 4 विकेट चटकाए, तो उसकी सबसे बड़ी वजह बना उनकी टर्न बोले तो घुमाव. मानव ने लंकाई बल्लेबाजों को 4.5 डिग्री पर ही नहीं नचाया, सबसे ज्यादा नचाया. वास्तव में उन्होंने इस डिग्री पर दोनों टीमों में सबसे ज्यादा गेंद फेंकीं.
🚨 Manav Suthar in test cricket for team India 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) August 17, 2026
1st test :
- 22-10-33-6 & 28(41) in 1st Inn.
- 10-2-29-1 in 2nd Inn.
2nd test :
- 21.4-1-76-4 & 24(43) in 1st Inn.
Manav Suthar next big players of team India..!! 🔥 pic.twitter.com/DM7EcN0ckH
सुथार सबसे आगे, बाकी फीके!
दोनों टीमों के स्पिनरों में मानव सुथार ने 4.5 डिग्री से ज्यादा के कोण पर 74 % गेंद फेंकीं. उसके बाद श्रीलंका के लिए पहला टेस्ट खेल रहे केशरा नुवानथा (60.4%), रवींद्र जडेजा (58.2 %), कुलदीप यादव (50%), श्रीलंका के सोनल दिनुषा (33.3%) और प्रभात जयसूर्या (22.2 %) रहे.
| अत्यधिक टर्न वाली गेंदें (>4.5°) | ||
| मानव सुथार | 74% | ||
| केशरा नुवांथा | 60.4% | ||
| रवींद्र जडेजा | 58.2% | ||
| कुलदीप यादव | 50% | ||
| सोनल दिनुशा | 33.3% | ||
| प्रभाथ जयसूर्या | 22.2% | ||
| धनंजय डी डीसा | 12.5% |
'COE ट्रेनिंग से मिला फायदा'
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था. यहां मानव सुथार ने खुले में कूकबूरा गेंदों के साथ कई घंटे प्रैक्टिस की. तब यहां हवाएं चल रही थीं. ये हालात गॉल के मौसम से खासा मेल खाता था. इस दौरान कोचों ने क्रीज के इस्तेमाल के उनके तरीके पर भी काम किया. दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुथार ने कहा, 'अफगानिस्तान टेस्ट के बाद मैं कूकाबुरा बॉल से अभ्यास कर रहा था. इसलिए मेरी योजना बिल्कुल स्पष्ट थी. सही दिशा (गुड एरिया), सही लेंथ और सही गति से गेंदबाजी करना, क्योंकि यहां की पिच से थोड़ा उछाल भी मिलता है. ऐसे में सही लाइन में गेंदबाजी करना अनिवार्य हो जाता है.'
'धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण था'
सुथार ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को धैर्य बनाए रखना था और लगातार सही इलाकों में गेंदबाजी करते रहना था. उन्होंने कहा, 'हमारा मुख्य ध्यान पहले सत्र में विकेट लेने पर था. हमें दूसरे सत्र में विकेट नहीं मिले, लेकिन तीसरे सत्र में नतीजे हासिल हुए। इसलिए हमारा ध्यान लगातार सही टप्पा पकड़ने पर था.' उन्होंने आगे कहा, 'श्रीलंकाई बल्लेबाज (दिनुशा और डिकवेला) स्ट्राइक को अच्छी तरह रोटेट कर रहे थे. इसलिए हमें उसी हिसाब से योजना बनाने की जरूरत थी. हमारा ध्यान इस बात पर था कि हम स्टंप-टू-स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करके और इस पिच के अनुकूल सही गति ढूंढकर मौके कैसे बना सकते हैं.'
जडेजा के अनुभव से मिली मदद
सुथार ने रवींद्र जडेजा के साथ गेंदबाजी की अगुआई की, जिन्होंने तीन विकेट लिए और इस पारी के दौरान अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए. इस युवा स्पिनर ने बताया कि वे इस अनुभवी बाएं हाथ के गेंदबाज से सीखने के लिए काफी उत्सुक थे. 'उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. वह (बॉलिंग) क्रीज का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं. लगातार स्टंप्स पर गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता विश्व स्तरीय है. इसलिए मैं उनसे यह सीखना चाहूंगा कि भले ही बल्लेबाज कुछ भी कर रहा हो, मैं कितनी देर तक स्टंप पर गेंदबाजी कर सकता हूं और क्या कोई गलत शॉट निकाल सकता हूं? उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है.'
'श्रीलंकाई स्पिनरों को देखना'
सुथार ने टेस्ट के पहले दो दिनों में श्रीलंका के स्पिनरों के गेंदबाजी करने के तरीके पर भी बारीकी से ध्यान दिया, 'उन्होंने कल अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गति में बदलाव किया और मुझे लगता है कि इस पिच पर आप जितने अधिक सुसंगत (कंसिस्टेंट) रहेंगे, आपको उतनी ही मदद मिलेगी. इसलिए हम भी वही करने की कोशिश कर रहे थे.'
पहली ही गेंद पर विकेट
सुथार के लिए इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी. उन्होंने मैच में अपनी सबसे पहली ही गेंद पर अनुभवी दिनेश चांदीमल को आउट कर दिया. इस शुरुआती सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और मैच में जमने में मदद की. इस पर इस बॉलर ने कहा, 'पहली ही गेंद पर विकेट मिलना बहुत शानदार अहसास होता है. यह आपको पूरे मैच के दौरान काफी आत्मविश्वास देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं