flydubai की फ्लाइट में आखिर क्या कुछ हुआ था? VIDEO

  • 2:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2026

करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या कुछ हुआ होगा? इस पर NDTV माइक्रो की टीम ने AI की मदद से एक वीडियो बनाया है. 2 मिनट 57 सेकंड के इस वीडियो को देखकर आप समझ सकेंगे कि आखिर उस वक्त फ्लाइट में क्या कुछ स्थिति हुई होगी? इस वीडियो में कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले से लेकर यात्रियों द्वारा को-पायलट को कब्जे में लेने तक का नजारा दिखाया गया है. 

दरअसल जब ओमानी पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला किया तब कॉकपिट के अंदर कोई कैमरा नहीं था. उन डरावने पलों की कोई वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं थी. हमारे पास बस उन घटनाओं का ब्योरा है जो फ्लाइट के अंदर हुईं. NDTV माइक्रो टीम ने AI का इस्तेमाल करके उन अहम पलों की घटनाओं के क्रम को फिर से तैयार किया है और उन्हें विजुअलाइज किया है. फ्लाइट के अंदर जो हुआ, वह कुछ इस तरह लगता है. देखें वीडियो.

संबंधित वीडियो