विज्ञापन
1 hour ago

India vs South Africa, Women's T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजाने कप्प ने 81 रन की नाबाद पारी खेली जिसने मैच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. भारत की ओर से श्रीचरणी को तीन विकेट मिले तो वहीं, शेफाली वर्मा 1 विकेट लेने में सफल रहीं. इससे पहले भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी की ओर 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 159 का टारगेट मिला था. इससे पहले भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से शेफाली ने 31 रन और हरमनप्रीत कौर ने 24 रन की पारी खेली, वहीं, मंधाना 17 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजाने कप्प और शबनीम इस्माइल को 2-2 विकेट मिले थे. अब भारतीय टीम 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करेगी.  (SCORECARD)

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): 

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

India vs South Africa: भारत 6 विकेट से हारा

साउथ अफ्रीकी की मारिजाने कप्प ने 81 रन की नाबाद पारी खेलकर साउथ अफ्रीकी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. भारत ने 158 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने 4 विकेट खोकर 20वें ओवर में मैच को जीत लिया. इस वर्ल्ड कप में भारत को पहली हार मिली है. 


साउथ अफ्रीका- 161/4 (19.1 ओवर)


भारत 158/7 (20 ओवर)

India vs South Africa Live: साउथ अफ्रीका के अबतक 4 विकेट गिर गए हैं

मारिज़ैन कप्प अभी भी क्रीज पर है और 68 रन बनाकर नाबाद हैं, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 17 रन चाहिए, 11 गेंद शेष है. 

साउथ अफ्रीका 142/4 (18.2 ओवर)

शेफाली वर्मा ने ओपनर तजमिन ब्रिट्स को आउट कर भारत के खेमे में उम्मीद जगा दी है. साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए हैं,  क्रीज पर मारिज़ैन कप्प हैं जो 59 रन बनाकर नाबाद हैं. मारिज़ैन कप्प अकेले दम पर भारत के लिए जीत दूर ले जा रही है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन किसी तरह से मारिज़ैन कप्प को आउट करने की कोशिश कर रहीं हैं. लेकिन अबतक सफलता नहीं मिल रही है. हालांकि राधा से उनका एक कैच छूट गया है. क्या यह कैच छूटना भारत के लिए हार का कारण बनेगा. 

साउथ अफ्रीका 130/3 (17.1 ओवर) टारगेट 159

India vs South Africa Live: साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे

साउथ अफ्रीका 118 रन पर पहुंच गई है. अभ 25 गेंद पर 41 रन की दरकार है. 

साउथ अफ्रीका 118/2 (16 ओवर)

India vs South Africa Live: साउथ अफ्रीका 59/2

10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 59 रन बनाने में सफल हो गई है. क्रीज पर ताज़मिन ब्रिट्स,और मारिज़ैन कप्प मौजूद हैं. भारत नजर विकेट की तलाश में है.

अब 60 गेंद पर साउथ अफ्रीका को 100 रन बनाने हैं. 

सााउथ अफ्रीका 59/2 (10 ओवर)

श्री चरणी की फिरकी का जादू, एनेरी डर्कसन आउट हो चुकी हैं. एनेरी डर्कसन अपना खाता भी नहीं खोल पाई ,  चरणी ने अपनी गेंद से चकमा देककर डर्कसन को वापस पवेलियन भेजा है. 

साउथ अफ्रीका 25/2 (6 ओवर)

श्री चरणी ने लौरा वोल्वार्ड्ट को आउट कर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है.  वोल्वार्ड्ट  20 रन बनाकर आउट हुईं हैं


साउथ अफ्रीका 25/1 (5.2 ओवर), टारगेट 159

India vs South Africa Live: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

159 रन का पीछा साउथ अफ्रीकी टीम कर रही है. ओपनर लौरा वोल्वार्ड्ट और ताज़मिन ब्रिट्स क्रीज पर मौजूद हैं .साउथ अफ्रीका ने 16 रन अबतक बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं. 

India vs South Africa Live: भारत ने बनाए 158 रन

20 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए. भारत की ओर से शेफाली ने 31 रन और हरमनप्रीत कौर ने 24 रन की पारी खेली, साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजाने कप्प और शबनीम इस्माइल को 2-2 विकेट मिले.

India vs South Africa Live: भारत के 6 विकेट गिर गए हैं

दीप्ति आउट हो गई हैं. अब भारत की उम्मीद ऋषा पर है. अरुंधति रेड्डी भी इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. 

भारत 139/6 (18.1 ओवर)

India vs South Africa Live: हरमनप्रीत कौर भी आउट, भारत को पांचवां झटका

कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है. हरमनप्रीत कौर 22 गेंद पर 24 रन बनाकर शबनीम इस्माइल की गेंद पर बोल्ड हो गई हैं. भारत की हालत खराब है. अब क्रीज पर रिचा घोष और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. 

भारत 116/5 (15 ओवर)

India vs South Africa Live: भारत के 100 रन पूरे

भारतीय महिला टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. क्रीज पर रमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. हरमनप्रीत 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

भारत 106/4 (13.2 ओवर)

India vs South Africa Live: जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में एक और झटका

जेमिमा रोड्रिग्स 14 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गई. भारत को चौथा झटका लगा है. अब क्रीज पर सबकी नजर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर है. 

भारत 84/4 (10.4 ओवर)

India vs South Africa Live: भारत को एक और झटका

यास्तिका भाटिया भी आउट हो गई है. भारत को तीसरा झटका लगा है. भारतीय टीम इस समय लड़खड़ा गई हैं. 

भारत 67/3 (7.2 ओवर) 

India vs South Africa Live: शेफाली वर्मा आउट

शेफाली 31 रन बनाकर आउट हो गई हैं, भारत को दूसरा झटका लगा है. अब क्रीज पर यास्तिका भाटिया और  जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद हैं. 

भारत 54/2 (5.5 ओवर)

India vs South Africa Live: मंधाना 17 रन बनाकर आउट

स्मृति मंधाना के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. मंधाना 17 रन बनाकर आउट हो गई हैं. क्रीज पर इस समय शेफाली मौजूद हैं. 

भारत 30/1 (3 ओवर)

India vs South Africa Live: भारत की बल्लेबाजील शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मंधाना और शेफाली क्रीज पक है. दोनों संभल कर भारतीय पारी आगे बढ़ा रही हैं. 

India vs South Africa Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): 

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत


साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

India vs South Africa Live: भारत ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किय है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. 

India vs South Africa Live: आज टॉस होगा अहम

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :


भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा , जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, राधा यादव , प्रेमा रावत ।

साउथ अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नडाइन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मरियाने काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, एन मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वान नीकर्क

India vs South Africa Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीकी टीम आमने-सामने है. हालांकि भारत ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला यह मैच टीम के लिए पहली बड़ी चुनौती होगी. साउथ अफ्रीका विमेंस को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को हराया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women, South Africa Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com