विज्ञापन

'जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा', कोलंबो स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस का जोश हाई- Photos

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड में महामुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इस मुकाबले से पहले कोलंबो स्टेडियम के बाहर फैंस का जोश भी हाई है.

'जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा', कोलंबो स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस का जोश हाई- Photos
कोलंबो:

श्रीलंका के कोलंबो में आज टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला महाशिवरात्रि के दिन हो रहा है. भारत में टीम इंडिया के जीत के लिए जगह-जगह हवन हो रहे हैं, दुआएं पढ़ी जा रही हैं. वहीं, कोलंबो में स्टेडियम के बाहर भी फैंस का जोश हाई है. देशभर से हजारों-लाखों रुपये खर्च कर भारतीय फैंस इस मुकाबले को देखने को पहुंचे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने पहुंचे मुंबई से पहुंचे एक फैंस ने 'जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा' के नारे लगाए. स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर पहुंचे हैं. स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखने लायक है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार से पहुंचे लक्ष्मण कुमार ने कहा कि वो मैच को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. उनके लगभग दो लाख रुपये खर्च हो गए हैं. उनका कहना है कि हम लोग जीतेंगे, इसमें सोचने वाली बात नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोलंबो स्टेडियम के बाद इस महामुकाबले से पहले मेला जैसा माहौल बना हुआ है. जगह-जगह पर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम वाली जर्सी मिल रही है. लोग बाहर अपने चेहरे पर तिरंगा पेंट करवा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही कितनी भी दुश्मनी हो लेकिन स्टेडियम के दोनों देशों के फैंस भी साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के फैंस साथ नजर आ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कोलंबो स्टेडियम के बाहर भारत और पाकिस्तान के फैंस हर तरफ नजर आ रहे हैं. स्टेडियम के बाहर तिरंगा और पाकिस्तानी झंडा बिक रहा है. भारतीय फैंस तिरंगा लहरा रहे हैं और हिंदुस्तान की जीत के नारे लगा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com