विज्ञापन

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी की कैसे निकली हेकड़ी, जानें कैसे पलटा पाकिस्तान, पूरी कहानी

Pakistan government U-turn on India match: पाकिस्तान सरकार ने देर रात आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया कि वो अपना फैसला वापस ले रहे हैं. T20 वर्ल्ड कप से करीब महीने भर पहले चला हाई वोल्टेज ड्रामा पाकिस्तान के यू टर्न के साथ खत्म हुआ. 

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी की कैसे निकली हेकड़ी, जानें कैसे पलटा पाकिस्तान, पूरी कहानी
Pakistan government U-turn on India match

India Pakistan cricket row: पाकिस्तान का मेगा U-टर्न ड्रामा कई बार देखी गई ‘शोले' फिल्म की तरह रहा. इस ड्रामा के हर सीन को फिल्म ‘शोले' के डॉयलॉग की तरह क्रिकेट एक्सपर्ट्स और जानकार पहले से ही समझे और बताते रहे. और, क्लाइमेक्स वैसा ही रहा जो सब जानते थे- पाकिस्तान सरकार ने ‘मेन इन ग्रीन' को श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ‘ग्लोबल क्रिकेट की भलाई,' के लिए   भारत के साथ 15 फ़रवरी को कोलंबो में मैच खेलने की इजाज़त दे दी.    

तीन सरकारें, चार क्रिकेट बोर्ड और ICC हुई शामिल

भारत-पाक महामुक़ाबले के मुमकिन होने से पहले क्रिकेट की दुनिया की तीन सरकारें, चार क्रिकेट बोर्ड (पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई) और ICC सोमवार को ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव हो गईं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (ICC-BCB-PCB की बैठकों के बाद) देर रात पाकिस्तान-श्रीलंका सरकार के बीच बातचीत, बांग्लादेश के प्रेस रीलीज़, पाकिस्तान सरकार के एलान और सबसे आख़िर में ICC की प्रेस रीलीज़ से सारी तस्वीरें साफ़ हो गईं और भारत-पाक महामुक़ाबला मुमकिन हो गया.  

पाकिस्तान सरकार ने देर रात आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया कि वो अपना फैसला वापस ले रहे हैं. T20 वर्ल्ड कप से करीब महीने भर पहले चला हाई वोल्टेज ड्रामा पाकिस्तान के यू टर्न के साथ खत्म हुआ. यह भी तय हो गया कि रविवार को अब कोलोम्बो के क्रिकेट के मैदान पर अब मेन- इन- ब्लू और मेन इन ग्रीन की टीमें आमने-सामने होंगी जिसे ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मैच कहा जा रहा है. जो कुछ हुआ वो बिल्कुल तय माना जा रहा था तो पाकिस्तान ने ये पूरा विवाद ही क्यों बड़ा होने दिया.

प्रधानमंत्री का फ़ैसला और U-टर्न

क़रीब 15 दिनों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के मशविरे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने आकर एलान किया था कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलेगी. 15 दिनों बाद सोमवार की देर रात पाकिस्तान सरकार ने यू- टर्न लेते हुए अपनी टीम को निर्देश दे दिया और कहा कि उन्होंने ग्लोबल क्रिकेट के लिए और श्रीलंका और बांग्लादेश का ख्याल रखते हुए भारत के साथ 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए अपना मन बनाया है.

क्या चाहता था पाकिस्तान

  • -    क्रिकेट को हथियार बनाकर ग्लोबल अटेंशन
  • -    बांग्लादेश के 12 फ़रवरी के चुनाव में दखलंदाज़ी
  • -    क्रिकेट बोर्ड में खेमेबाज़ी
  • -    ICC से थोड़ा और पैसा (रिवेन्यू)
  • -    भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज़
  • -    तीन देशों की सीरीज़
  • -    अपनी अहमियत साबित करना
  • -    ICC और मुमकिन हो तो BCCI को नीचा दिखाना 
  • -    मान-मुनौव्वल के बाद 15 फ़रवरी को भारत-पाकिस्तान मैच खेलना

क्या हुए फ़ैसले 

  • -    भारत बनाम पाकिस्तान मैच, 15 फ़रवरी को, कोलंबो में तय कार्यक्रम के मुताबिक
  •    ICC ने बांग्लादेश के प्रति नरम रुख अपनाया
  • -    ICC ने बांग्लादेश के 20 करोड़ क्रिकेट फ़ैन्स के लिए सहानुभूति दिखाई 
  • -    ICC ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई पेनल्टी नहीं
  • -    ICC बांग्लादेश क्रिकेट के बाज़ार को और मज़बूत करेगा
  • -    2031 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश में कोई ICC इवेंट

फ़ैसले से पहले सरकारों के बीच बातचीत

पाकिस्तान के इस फ़ैसले पर पहुंचने से पहले पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर पाकिस्तान से मैच खेलने की गुजारिश की. सोमवार की शाम ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति एच.ई. अनुर कुमार दिसानायके के बीच टेलीफोन वार्ता की. श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि मुश्किल वक्त में उसने कैसे पाकिस्तान क्रिकेट की मदद की है. संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बात की. देर रात ICC ने फ़ाइनल फ़ैसला लेकर इस मैच और मसले को लेकर तस्वीर को साफ कर दी.

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com