विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती शरद पवार से PM मोदी ने फोन पर की बात, राजनाथ सिंह ने भी लिया हालचाल

अस्पताल में भर्ती शरद पवार की सेहत की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें फ़ोन किया. पवार को चेस्ट इंफेक्शन और सांस संबंधी दिक्कत के कारण पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अस्पताल में भर्ती शरद पवार से PM मोदी ने फोन पर की बात, राजनाथ सिंह ने भी लिया हालचाल
  • शरद पवार को सीने में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया
  • PM मोदी और राजनाथ सिंह ने शरद पवार को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
  • 85 वर्षीय शरद पवार को चेस्ट संक्रमण की शिकायत है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली.  सोमवार को सीने में संक्रमण और खांसी-बुखार की शिकायत के चलते पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. 

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल में भर्ती पवार से बात कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही. इसके तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पवार को फ़ोन कर उनका हालचाल जाना.  बताया गया है कि दोनों नेताओं ने पवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद व्यक्त की.

85 वर्षीय शरद पवार को सोमवार दोपहर बारामती से पुणे ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनका सीटी-स्कैन किया, जिसमें चेस्ट इंफेक्शन की पुष्टि हुई. डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आगे की चिकित्सा जांच के बाद उपचार की रूपरेखा तय की जा रही है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पवार को बुखार, गले में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती करना आवश्यक हो गया. 

पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, उनके पति सदानंद सुले और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी अस्पताल के बाहर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की है. पवार पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीतिक कार्यों में व्यस्त थे और हाल ही में पारिवारिक त्रासदी के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखा था. 

ये भी पढ़ें-: जब राज्यों में चुनाव होते हैं...हिमंत बिस्वा सरमा पर हेट स्पीच केस दर्ज करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com