विज्ञापन

आतंकी रहमान को मारने वाले आरोपी को रोहित गोदारा गैंग का समर्थन, फेसबुक पोस्ट पर क्या लिखा?

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने अरुण चधरी का समर्थन किया है. रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने बकायदा सोशल मीडिया पोस्ट से आतंकी अब्दुल को मारने वाले गैंगस्टर अरुण चौधरी को समर्थन दिया है.

आतंकी रहमान को मारने वाले आरोपी को रोहित गोदारा गैंग का समर्थन, फेसबुक पोस्ट पर क्या लिखा?
  • आतंकी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े संदिग्ध अब्दुल रहमान की हत्या का आरोप गैंगस्टर अरुण चौधरी पर
  • अरुण चौधरी और अब्दुल रहमान के बीच करीब तीन से चार दिन पहले हुई कहासुनी और गाली-गलौच
  • रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अरुण चौधरी का समर्थन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फरीदाबाद:

आतंकी संगठन एक्यूआईएस (AQIS) से संपर्क और हथियार रखने के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है.हत्या का आरोप गैंगस्टर अरुण चौधरी पर है. बताया गया कि दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज के बाद यह वारदात हुई. इस बीच गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने अरुण चधरी का समर्थन किया है. रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने बकायदा सोशल मीडिया पोस्ट से आतंकी अब्दुल को मारने वाले गैंगस्टर अरुण चौधरी को समर्थन दिया है. 

रोहित गोदारा गैंग का अरुण चौधरी का समर्थन 

गैंग के सदस्य महेंद्र डेला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि देश के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.पोस्ट में अब्दुल रहमान को देशविरोधी गतिविधियों में शामिल बताया गया और अरुण चौधरी के कृत्य का समर्थन किया गया. पुलिस के अनुसार अब्दुल रहमान हत्या,हत्या के प्रयास व रंगदारी जैसे मामलों में दर्ज करीब 8 एफआईआर में नामजद रहा है.वहीं गैंगस्टर अरुण चौधरी भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.बताया जा रहा है कि करीब तीन-चार दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी,जो बाद में रंजिश में बदल गई.

20 दिन पहले हुई थी बहस 

जेल प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक कुख्यात आरोपियों और संदिग्ध आतंकियों को सामान्य कैदियों से अलग रखा जाता है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं.इसके बावजूद दोनों के बीच विवाद बढ़ा.करीब 20 दिन पहले अब्दुल रहमान,अरुण चौधरी व साहिल रियाज एक ही बैरक में बंद थे,जहां खुद को बड़ा बदमाश साबित करने को लेकर भी तनाव की बात सामने आई थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com