विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

Ind vs Nz WTC Final: बारिश के कारण पहले दिन का खेल हुआ रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

India vs New Zealand: पहले भारतीय समयानुसार बारिश करीब 4:46 मिनट पर रुकी जरूर, लेकिन यह रुकावट तकरीबन आठ मिनट ही रही और फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गयी और इसकी गति देखकर ऐसा लगता है कि आज बमुश्किल ही खेल हो सके. इससे पहले  बीसीसीआई ने ट्वीट करते पहले सेशन का खेल रद्द होन को लेकर सूचित किया था. बता दें कि 23 जून का दिन आईसीसी ने रिजर्व-डे के तौर पर रखा है.

Ind vs Nz WTC Final: बारिश के कारण पहले दिन का खेल हुआ रद्द, टॉस भी नहीं हो सका
India vs New Zealand: विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन
  • पहले दिन के खेल पर फिर गया पानी!
  • शनिवार को मैच 3:00 बजे ही शुरू होगा
  • 23 जून का दिन है मुकाबले का रिजर्व-डे
साउथम्पटन:

WTC Live Score updates:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंंपियनशिप फाइनल के तहत साउथंप्टन में सुबह से ही नियमित अंतराल पर हो रही बारिश के कारण शुक्रवार के पूरे दिन के खेल पर पानी फिर गया! आखिरी बार भारतीय समयानुसार बारिश रुकने पर 7:30 बजे अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद दिन का बाकी खेल रद्द करने का फैसला किया. मुयाने से पहले दो सेशन मतलब 60 ओवरों के खेल पर पहले ही पूरी तरह से पानी फिर चुका था. ऐसे में बारिश थमने के बाद एक हल्की सी उम्मीद यह थी कि किसी तरह आखिरी सेशन के कुछ ओवरों और अतिरिक्त घंटे का खेल हो जाए,  लेकिन मुआयने के बाद मैदानी अंपायरों ने पाया कि अगले कुछ घंटे के भीतर भी मैदान को खेलने लायक बना पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है.

इसके बाद दोनों अंपायरों ने अपने फैसले को मैच रैफरी को सूचित कर दिया और दिन के खेल को रद्द करने का ऐलान कर दिया. इसी के साथ ही वे प्रशंसक भी पूरी तरह से मायसू हो गए, जो सोचे बैठे थे कि उन्हें किसी तरह 15-20 ओवरों का खेल देखने को मिल सकता है. बहरहाल शनिवार को भारतीय  समयानुसार तीन बजे खेल शुरू होगा और टॉस भी 2:30 बजे होगा. ऐसे में प्रशंसक बस दुआ करें कि आगे कोई बारिश खलल न डाले. अगर ऐसा होता है, तो पहले दिन का बर्बाद हुआ खेल 23 जून को रिजर्व-डे में समायोजित कर लिया जाएगा.

इससे पहले भारतीय समयानुसार बारिश करीब 4:46 मिनट पर रुकी जरूर, लेकिन यह रुकावट तकरीबन आठ मिनट ही रही और फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गयी और इसकी गति देखकर ऐसा लगता है कि आज बमुश्किल ही खेल हो सके. इससे पहले  बीसीसीआई ने ट्वीट करते पहले सेशन का खेल रद्द होन को लेकर सूचित किया था. बता दें कि 23 जून का दिन आईसीसी ने रिजर्व-डे के तौर पर रखा है. जितना भी खेल बर्बाद होता है, वह 23 जून को खेला जाएगा. ऐसे में प्रशंसकों के लिए थोड़ी राहत है, लेकिन इस राहत का रिश्ता भी बारिश से ही है कि अगले चार दिन तक इंद्र द्रेवता कितने शांत रहते हैं!

बहरहाल, इस मेगाफाइनल को लेकर दुनिया भर के खासकर भारतीय प्रशंसकों में गजब का उत्साह है और इसका सबूत साफ तौर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है. फैंस और पूर्व क्रिकेटर अपने-अपने  पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. विचार-विमर्श पूरे जोश के साथ चल रहा है और इनके ट्वीट और वीडियो वायरल हो रहे हैं. आप एनडीटीवी इंडिया के साथ बने रहिए. आपके लिए यहां लाइव स्कोर, बॉल-टू-बॉल कमेंट्री और लाइव स्कोरबोर्ड उपलब्ध रहेगा. 

जहां तक कोहली का सवाल है तो भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई खिताब अपने नाम नहीं कर पाये हैं. बतौर कप्तान उन्होंने अपना लोहा मनवाया है हालांकि महेंद्र सिंह धोनी से तुलना उनके लिये आसान नहीं रही है. कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत है. हर कप्तान को होती है लेकिन भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा है. भारत में सफलता का पैमाना खिताब माना जाता है और विश्व कप दिलाकर जिस तरह का सम्मान और प्यार धोनी को मिला, उसकी कमी कोहली को जरूर खल रही होगी. वह इस फाइनल के जरिये उस कमी को दूर करना चाहेंगे.

दूसरी ओर विलियमसन के पास प्रतिभाशाली और दुनिया भर में क्रिकेटप्रेमियों के लाड़ले खिलाड़ियों की फौज है. भले ही वे भारत के खिलाफ खेल रहे हैं लेकिन विलियमसन के कवर ड्राइव, डेवोन कोंवे की आक्रामक बल्लेबाजी, ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी को सराहने वालों की यहां कमी नहीं है. वे क्रिकेट के ‘भद्रजन'हैं जो अपने खेल और आचरण से दिल जीतते आये हैं. विश्व कप फाइनल के बाद तो शायद ही कोई क्रिकेटप्रेमी होगा जो उनका मुरीद नहीं हो. भारतीय टीम की चुनौती उनके लिये आसान नहीं होगी. 

जीतने वाली टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर इनामी राशि के तौर पर मिलेंगे. ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो विश्व कप नहीं जीत सके और उनके लिये यह फाइनल विश्व कप से कम नहीं होगा. चेतेश्वर पुजारा अपने शरीर पर नील वेगनेर की शॉर्ट गेंदों को झेलने के लिये तैयार होंगे, आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बाद अजिंक्य रहाणे का कद बढा है और वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे. भारत ने जहां मैच के लिए अपनी फाइनल इलेवन का ऐलान कर दिया है, तो न्यूजीलैंड की अंतिम एकादश टॉस के बाद ही साफ हो पाएगी. दोनों टीम इस प्रकार हैं;


भारत (फाइऩल XI) : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (15 सदस्यीय):  केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कोवेन, कोलिन डि ग्रांडहोम, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, ऐजाज पटेल, टिम साऊदी, रॉस टेलर, नील वेगनेर, बीजे वैटलिंग और विल यंग. अंपायर : रिचर्ड एलिंगवर्थ, माइकल गॉ

(इनपुट: भाषा)

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Kane Stuart Williamson, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, International Cricket Council, The Rose Bowl Southampton, ICC World Test Championship 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com