विज्ञापन
39 seconds ago

India vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Final Match Today: भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी. (SCORECARD)

क्या भारतीय टीम फाइनल में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी? यह बड़ा सवाल है. सवाल इसलिए भी है क्योंकि कुलदीप को मैच की पूर्व संध्या पर प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया था. जबकि वरुण चक्रवर्ती बैठे थे. वहीं सवाल अभिषेक की फॉर्म को लेकर भी है. इस बीच इंडियन एक्स्प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टीम इंडिया बिना किसी बदवाल के उतरेगी.

अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है. अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी. भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है. न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों भारत को हराकर ही जीती है. 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था. 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था. अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है.

Here are the live update of IND vs NZ LIVE Cricket Scores


 

India vs New Zealand Final Live: फाइनल से पहले सुंदर ने किया रिएक्ट

यह सफर उतार-चढ़ाव और चुनौतियों से भरा रहा है. लेकिन एक चीज़ हमेशा रही है, आपका सपोर्ट. एक और मैच, एक और पल, आप सभी की तरफ से एक और चीयर... बस यही हम चाहते हैं। एक और कदम, साथ में.

India vs New Zealand Final Live: क्या प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव

क्या भारतीय टीम फाइनल में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी? यह बड़ा सवाल है. सवाल इसलिए भी है क्योंकि कुलदीप को मैच की पूर्व संध्या पर प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया था. जबकि वरुण चक्रवर्ती बैठे थे. वहीं सवाल अभिषेक की फॉर्म को लेकर भी है. इस बीच इंडियन एक्स्प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टीम इंडिया बिना किसी बदवाल के उतरेगी.

India vs New Zealand Final Live: कुलदीप यादव के कोच बोले- जीतेगा भारत

स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. आईएएनएस से बात करते हुए कपिल देव पांडेय ने कहा, "भारतीय टीम के लिए इतिहास रचने का मौका है. अभी तक कोई भी मेजबान टीम टी20 विश्व कप नहीं जीती है. साथ ही कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 विश्व कप नहीं जीती है."  उन्होंने कहा कि विकेट हमारा जाना पहचाना है. हमारे बल्लेबाज फॉर्म में हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमें इतिहास रचना है. पांडेय ने कहा कि बल्लेबाजी की तुलना में हमारी गेंदबाजी कमजोर है. हालांकि सेमीफाइनल में डेथ ओवर्स में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, और हम मैच जीते. अब मैच बड़ा है. गेंदबाजों को टप्पे पर गेंदबाजी करनी होगी. बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाहर की तरफ गेंद फेंकना होगा। छोटी गेंद फेंकने से बचना होगा. 

India vs New Zealand Final Live: आईसीसी ने चैंपियंस को किया याद

आईसीसी ने आज होने वाले मेगा मुकाबले से पहले एक ट्वीट किया है. शानदार वीडियो है यह.

India vs New Zealand Final Live: गौतम गंभीर रच सकते हैं इतिहास

भारतीय टीम ने अगर आज खिताब जीता तो कोच गौतम गंभीर के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान जुड़ जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण पाकिस्तान को हराकर जीता था. मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी. एक खिलाड़ी के बाद एक कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीतने का मौका गौतम गंभीर के पास है. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लेती है, तो गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जिनके नाम एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर टी20 विश्व कप का खिताब होगा.

IND vs NZ, T20 World Cup Final 2026: भारतीय टीम रचेगी इतिहास

भारतीय टीम रचेगी इतिहास

भारतीय टीम आज खिताब जीतने में सफल रही तो टीम इंडिया  घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा, इसके अलावा टीम इंडिया का यह बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा, कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई. वहीं, भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरी ट्रॉफी होगी. कोई टीम 2 से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है. 

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: धोनी भी पहुंचे मैच देखने

धोनी भी अहमदाबाद पहुंचे हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 का खिताब जीता था. ऐसे में अब आज यदि सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीता तो यह भारत का तीसरा खिताब होगा. 

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: फाइनल के लिए खास इंतजाम

फाइनल के लिए खास इंतजाम

हालांकि मौसम साफ रहने की उम्मीद है, फिर भी आईसीसी (ICC) ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से इंतजाम कर रखा है. अगर किसी वजह से मैच में रुकावट आती है तो उसके लिए रिजर्व डे भी तय किया गया है. यदि 8 मार्च को मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो 9 मार्च को रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा मैच पूरा कराने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा गया है, ताकि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने का मौका मिल सके.

अगर फाइनल भी नहीं हो पाया तो?

सबसे खराब स्थिति में अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता और मुकाबला ‘नो रिजल्ट' रहता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. यानी भारत और न्यूजीलैंड दोनों को ट्रॉफी साझा करनी पड़ेगी. हालांकि मौजूदा मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए इसकी संभावना बेहद कम मानी जा रही है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में एक रोमांचक और यादगार फाइनल देखने को मिलेगा.

Ahmedabad Weather Update IND vs NZ Final Live: अहमदाबाद के मौसम का ऐसा है हाल

Accuweather.com के अनुसार फाइनल के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. आसमान साफ रहने का अनुमान है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं रात में तापमान गिरकर लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: फाइनल के लिए क्या होगा गंभीर का मास्टर प्लान

'X-फैक्टर' पर भरोसा 

गंभीर फाइनल में अपने 'X-फैक्टर' पर भरोसा करेंगे. खासकर अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में अबतक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन फाइनल में उम्मीद है कि अभिषेक एक बेहतरीन पारी खेलेंगे. इसके लिए गंभीर ने उनके साथ प्रैक्टिस सेशन में काफी समय बिताया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भारत के तुरुप का इक्का हैं. फाइनल में उनसे एक बार फिर गंभीर को काफी उम्मीद होगी . 

T20 World Cup Final LIVE Score: फाइनल में टॉस बनेगा बॉस?

शाम के मैचों में ओस की वजह से चेज़ करना आम तौर पर बेहतर होता है, लेकिन पिच के हाई-स्कोरिंग नेचर का मतलब है कि टॉस जीतने पर कप्तान यह तय कर सकता है कि बोर्ड पर रन बनाने हैं या लाइट्स में चेज़ करना है. बता दें कि आईपीएल 2025 के दौरान, इस वेन्यू पर 8 में से 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, हालांकि सफल चेज़ भी हुए. 

हाल के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ  भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है.  इसके उलट, दूसरे सुपर 8 मैचों में, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. ऐसे में आज टॉस क्या भूमिका निभाएगा, यह देखना काफी अहम होने वाला है.

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: मिक्स्ड सॉइल विकेट पर होगा मैच

काली मिट्टी की पिच

अहमदाबाद में काली मिट्टी और लाल मिट्टी, दोनों तरह की पिच है.  काली मिट्टी की पिच आमतौर पर ज़्यादा सपाट, सही बाउंस देती है, जिससे पावर हिटर्स को मदद मिलती है और हाई-स्कोरिंग मैच हो सकते हैं.

लाल मिट्टी की पिच

इसके उलट, लाल मिट्टी की पिच तेज़ गर्मी में टूट जाती है, जिससे स्पिनरों को टर्न और ग्रिप मिलती है, जिससे मैच आगे बढ़ने पर वरुण चक्रवर्ती और मिशेल सेंटनर जैसे गेंदबाजों को फायदा हो सकता है.

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: ऑफ स्पिन के खिलाफ बेअसर भारतीय शेर

टूर्नामेंट के अब तक के मैचों की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों का ऑफ स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन चिंताजनक रहा है. जिसमे ईशान किशन से लेकर खुद कप्तान सूर्या भी शामिल हैं. ईशान किशन ने सबसे ज्यादा संघर्ष किशन ने किया है. उन्होंने 6 पारियों में 65 रन बनाए हैं, लेकिन 5 बार ऑफस्पिनर को अपना विकेट दे बैठे हैं. उनका औसत महज 13.00 का रहा है.

अहमदाबाद में आज भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है. अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था. अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है

India vs New Zealand LIVE: इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लाइव अपडेट में आप सब का स्वागत है.

 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com