विज्ञापन
8 years ago

टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है. भारतीय टीम ने आज यहां नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्‍यूजीलैंड को आठ विकेट से बड़े अंतर से पराजित कर दिया. भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह प्रदर्शन करते हुए न्‍यूजीलैंड टीम को पहले 157 रनों के छोटे से स्‍कोर पर समेट दिया और फिर जीत के लिए जरूरी लक्ष्‍य 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. नेपियर के मैक्‍लीन पार्क में न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. कप्‍तान विलियमसन को छोड़कर न्‍यूजीलैंड का कोई बल्‍लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया.कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार और तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने तीन विकेट लिए. जवाब में 158 रन का लक्ष्‍य भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर शिखर धवन 75  और अंबाती रायुडू 13  रन बनाकर नाबाद रहे. रोहित शर्मा (11) और कप्‍तान विराट कोहली (45) आउट होने वाले बल्‍लेबाज रहे. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs New Zealand, India Vs New Zealand 1st ODI, Virat Kohli, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com