विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2018

टीम इंडिया हारी, मगर वनडे क्रिकेट में धोनी के इस नए रिकॉर्ड ने फैन्स को खुशी मनाने की वजह दे दी

टीम इंडिया हारी, मगर वनडे क्रिकेट में धोनी के इस नए रिकॉर्ड ने फैन्स को खुशी मनाने की वजह दे दी
एमएस धोनी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी अहम रहा. धोनी ने भले ही शनिवार के मैच में अहम पारी नहीं खेली और टीम इंडिया को मैच नहीं जीता पाए, मगर उन्होंने अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि जरूर हासिल कर ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर और चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. 

एम एस धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ यह आंकड़ा छू चुके हैं. धोनी को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 33 रन की जरूरत थी, जो उन्होंने 43वें ओवर में पूरे कर लिया. वह 37 रन बनाकर आउट हुए. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह 12वें स्थान पर हैं. श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने 14234 रन बनाये हैं जो तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं.  

उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया. धोनी ने इस मैच में 37 रनों की पारी खेली. उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 हैं। उन्होंने 296 पारी में 10,000 रन पूरे किए थे. 

धोनी इसी के साथ वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी. 

VIDEO: रेस 3 की स्क्रीनिंग में पहुंचे धोनी, सलमान और अन्य बॉलीवुड सितारे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com