India vs England, 5th Test Match Day 1: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में एक विकेट पर 135 रन बनाए. इग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे जिससे भारत अब 83 रन से पीछे है और उसके नौ विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर रोहित शर्मा 52 जबकि शुभमन गिल 26 रन बनाकर खेल रहे थे. इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने सर्वाधिक 79 रन बनाए. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच, अश्विन ने चार और जडेजा ने एक विकेट लिया. SCORECARD
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज़ शानदार लय में बैटिंग कर रहे थे. जिसके बाद कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने भारत को पहली सफलता दिलाई और बेन डकेट (Ben Duckett Wicket) को 27 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा. डकेट ने कुलदीप की गेंद पर हवा में शॉट खेलना चाहा और गेंद हवा में बहुत ऊपर गई और शुभमन गिल (Shubman Gill Takes Ben Duckett Catch) गेंद के पीछे दौर लगाते हुए शानदार ड्राइव के साथ सुपरमैन अंदाज़ में कैच को लपका. भारतीय टीम में इस सीरीज के दौरान देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट डेब्यू हुआ है और इस सीरीज के दौरान डेब्यू करने वाले वो पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं. रजत पाटीदार को एंकल में चोट की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट डेब्यू हुआ है.
भारतीय प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा
इंग्लैंड प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन