India vs England 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के रविवार को खत्म हुई पांच टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम सूर्यकुमार ने इंग्लैंड को 150 रनों से धो दिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया. वास्तव में बहुत हद तक मैच का परिणाम तभी तय हो गया था, जब भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा था. इसे ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने पहले ही ओवर से "चौथे गीयर" में बैटिंग की. इस कोशिश में बस फिलिप सॉट्ल (55) ही कुछ हद तक सफल रहे. इन्हें छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज स्कोर और लगातार बढ़ते रन औसत के दबाव में मानसिक रूप से हारते दिखाई पड़े. यही वजह रही कि सॉल्ट के बाद दूसरा बड़ा स्कोर जैकब बीथल का 10 रन का रहा. और पूरी इंग्लैंड टीम का सिर्फ 10.3 ओवरों में 97 रनों पर ही पुलिंदा बंध गया. शमी ने सबसे ज्यादा तीन, तो वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो, तो रवि बिश्नोई ने 1 विकेट चटकाया.
IND vs ENG 5th T20I SCORE BOARD
इससे पहले टीम इंडिया ने अंग्रेज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा है. इंग्लैंड से पहले न्यौता पाने के बाद भारतीय ओपनरों खासकर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जमकर धुनाई की. अभिषेक ने ऐसा सुर लगाया कि इंग्लिश खेमे में तूफान आ गया, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों के पैसे वसूल हो गए. और अभिषेक शर्मा का यह शतक (135 रन, 54 गेंद, 7 चौके, 13 छक्के) रूपी तूफान 18वें ओवर की आखिरी गेंद तक जारी है. उन्हें दूसरे छोर से तिलक वर्मा (24), शिवम दुबे (30) से कुछ सहयोग जरूर मिला, लेकिन यह शुरुआती पारी पूरी तरह से "अभिषेक शर्मा शो" बनकर रह गया. इससे भारत ने कोटे के 20 ओवरो में 9 विकेट 247 रनों का ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे पार पाना इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए खासा मुश्किल होगा. इंग्लैंड के लिए कार्से ने तीन, मार्क वुड ने दो, तो राशिद, ओवर्टन और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट चटकाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मैच के लिए इंग्लिश टीम में मार्क वुड की वापसी हुई, तो भारतीय इलेवन में अर्शदीप की जगह अनुभवी मोहम्मद शमी की फिर से फाइनल XI में वापसी हुई, तो पिछले मैच में चोहिल हो गए शिवम दुबे फिर से फिट होकर एक बार फिर से XI का हिस्सा बने. आखिरी टी20 मुकाबले के लिए दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:
भारत: 1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 3. अभिषेक शर्मा 4. तिलक वर्मा 5. हार्दिक पंड्या 6. रिंकू सिंह 7. शिवम दुबे 8. अक्षर पटेल 9. रवि बिश्नोई 10. मोहम्मद शमी 11. वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड: 1. जोस बटलर (कप्तान) 2. फिल साल्ट 3. बेन डकेट 4. हैरी ब्रुक 5. लियाम लिविंगस्टोन 6. जैकब बेथेल 7. ब्रायडन कार्स 8. जैमी ओवर्टन 9. जोफ्रा आर्चर 10. आदिल रशीद 11. मार्क वुड
Here are the LIVE Score Updates of India vs England 5th T20I Straight from Mumbai, Wankhede Stadium
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं