विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

India vs Bangladesh:डे-नाइट टेस्ट में गेस्ट कमेंटेटर के तौर पर नजर आ सकते हैं MS Dhoni

India vs Bangladesh:डे-नाइट टेस्ट में गेस्ट कमेंटेटर के तौर पर नजर आ सकते हैं MS Dhoni
एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन टी20 और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं
  • कोलकाता में होना है डे-नाइट टेस्ट
  • 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा
  • मैच में भारत के सभी पूर्व कप्तानों को बुलाने की योजना
नई दिल्ली:

India vs Bangladesh: भारत इसी माह बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Test) मैच खेलेगा. इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कमेंटी करते हुए नजर आ सकते हैं. गौरतलब है कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच यह टेस्ट मैच खेलना है. यह सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच है. पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगा.

पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद फैंस बोले-MS धोनी को मिस किया..

मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के सामने दिन-रात टेस्ट मैच के लिए जो प्रस्ताव रखा है, उसमें बताया गया है कि भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को इसके लिए बुलाया जाना चाहिए और उनसे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में पूछना चाहिए. प्रसारणकर्ता द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति IANS से पास है. इसमें लिखा है, "टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को बुलाया जाए. सभी पूर्व कप्तान मैदान पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बाकी की टीम के साथ-साथ बाकी के अतिथियों के राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे.

 पूरे दिन पूर्व कप्तान बारी-बारी से गेस्ट कमेंटेटर के तौर पर आएंगे और अपनी टेस्ट इतिहास के अहम पल साझा करेंगे." ऐसा होता है तो धोनी को पहली बार कमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है. धोनी को इसके लिए आमंत्रण भी भेजा जा चुका है.

वीडियो: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Mahendra Singh Dhoni, Sourav Ganguly, India Vs Bangladesh 2019/20, Eden Gardens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com