भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेल जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पांचवें दिन पर भी बारिश की मार पड़ी है. और इसके चलते आखिरी दिन का पूरा पहला सत्र धुल गया है. और लंच के बाद भी बारिश का बरसना लगातार जारी है. इससे साफ है कि पांचवें दिन का खेल रद्द हो सकता है. और भारत को सीरीज में 2-1 से जीत के साथ ही संतोष करना पड़ सकता है. रविवार को भी करीब साढ़े तीन घंटे का खेल बर्बाद हुआ था, जिससे करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को खासी निराश हुई थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही है. पिछली बार 1988 में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था. वहीं, साल 1986 के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर फॉलोऑन दिया. .रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रनों का स्कोर बनाया था. इसके बाद भारत से मिले फॉलोऑन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे. उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद थे. और ये दोनों इसी स्कोर पर बने रह गए.आगे कोई खेल नहीं हुआ. मैच ड्रॉ रहा और भारत ने सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India Vs Australia, Sydney Test, Virat Kohli, Indian Team