विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच में आज से पर्थ में खेला जा रहा है. भारत एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है. पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं. दरअसल, टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम में किसे जगह मिलती है यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. बता दें कि पर्थ की पिच पिछले पांच दशकों से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है और टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाजों की असली परीक्षा इसी स्टेडियम की पिच पर होती है. ऐसे में आस्ट्रेलिया और भारत की टेस्ट टीमें अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहते हुए दूसरे टेस्ट मैच के लिए इस स्टेडियम में उतरेंगी. हालांकि, इस बार एक बिल्कुल नई पिच दोनों टीमों का स्वागत करेगी. 
 

India vs Australia, 2nd Test LIVE Cricket score:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, 2nd Test LIVE Cricket Score, IND Vs AUS Second Test LIVE, Virat Kohli, Tim Paine, Perth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com