विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल पर बारिश का खतरा, जानिए मौसम को लेकर क्या है ताजा अपडेट

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम सोमवार को अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी. यह मैच बारिश के चलते रद्द हो सकता है.

भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल पर बारिश का खतरा, जानिए मौसम को लेकर क्या है ताजा अपडेट
भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल पर बारिश का खतरा

कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम सोमवार को अपने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी. टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेल रही है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से होगा. भारत ने एशियन गेम्स में जाने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 3-0 से जीती थी. ऐसे में उसे अफगान टीम उसके लिए बड़ा खतरा नहीं होंगे. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को 91 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो भारत-जापान का मैच बिना कोई गेंद फेंके ही खत्म हो सकता है.

क्या है मौसम को लेकर पूर्वानुमान

एक्यूवेदर के अनुसार, सोमवार को मैच के दौरान बारिश की संभावता 91 प्रतिशत है और आंधी-तूफ़ान की 22 फीसदी संभावना है. मंगलवार का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें बारिश की संभावना 89 प्रतिशत है. मौसम की वजह से इस वेन्यू पर पहले भी खेल में रुकावट आ चुकी है. शुक्रवार को इस मैदान पर खेले गए पिछले दो मैच- मलेशिया बनाम ओमान (बारिश के कारण रद्द) और जापान बनाम नेपाल (कोई नतीजा नहीं निकला)- भी बारिश से प्रभावित हुए.

लगातार दूसरे गोल्ड पर भारत की नजर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम, जो लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है, एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बचाने और लगातार दूसरे एशियन गेम्स में क्रिकेट में एक और मेडल जीतने पर नज़र रखेगी. एशियाई खेलों में अपने पुरुष क्रिकेट अभियान से पहले टीम इंडिया ने रविवार को ट्रेनिंग शुरू की. टीम सोमवार को अफ़गानिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी.

ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी मौजूद थे. भारत ने महिला क्रिकेट में अपना खिताब बरकरार रखा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीता.

एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा गेम चेंजर कौन? कोहली के हालिया 13 रैपिड फायर जवाब, जानें किस बॉलर को नहीं खेलना चाहेंगे

यह भी पढ़ें: अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया नया इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com