List of record in Test IND vs AFG: भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा. पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई. टेस्ट में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. बता दें कि भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कई शानदार रिकॉर्ड बने. (FULL SCORECARD)

भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत
टेस्ट मैचों में पारी और रन के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत ने इस टेस्ट मैच को एक पारी और 300 रनों से हरा दिया. इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में आया था, जब भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हराने में सफलता हासिल की थी.
टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी जीत (एक पारी से)
- एक पारी और 300 रन बनाम अफ़गानिस्तान (चंडीगढ़, 2026)
- एक पारी और 272 रन बनाम वेस्टइंडीज़ (राजकोट, 2018)
- एक पारी और 262 रन बनाम अफ़गानिस्तान (बेंगलुरु, 2018)
- एक पारी और 239 रन बनाम बांग्लादेश (मीरपुर, 2007)
- एक पारी और 239 रन बनाम श्रीलंका (नागपुर, 2017)
- एक पारी और 222 रन बनाम श्रीलंका (मोहाली, 2022)
- एक पारी और 219 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (ईडन गार्डन्स, 1998)
मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट मैच में रचा इतिहास
बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट लिए. पहली पारी में सुथार ने 6 और दूसरी पारी में एक विकेट लेने में सफल रहे. पिछले 35 सालों में, सिर्फ दो भारतीय गेंदबाजों ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लिए हैं. सुथार से पहले रविचंद्रन अश्विन ने अपने डेब्यी में 47 रन देकर 6 विकेट हॉल करने का कमाल किया था. इसके अलावा मानव सुथार टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने हैं. इसके अलावा भारत के लिए पहली टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी समीकरण करने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने हैं.
भारत के लिए पहली टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
- 8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्ट इंडीज, चेन्नई 1988
- 6/33 - मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर 2026*
- 6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 1967
- 6/103 - दिलीप दोशी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 1979
मानव सुथार का ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू
- डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज
- पिछले 35 सालों में डेब्यू मैच में 6 विकेट लेने वाले दूसरे भारती
- भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन
शुभमन गिल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए और साथ ही कप्तान के तौर पर उनके नाम अब 6 शतक दर्ज हैं. गिल ने भारत कप्तान के तौर पर 9 मैचों की 15 पारियों में 82.76 से अधिक की औसत से 1,076 रन अबतक बना लिए हैं. इसके अलावा गिल कम से कम 1,000 रन बनाने वाले कप्तानों में सबसे बेहतर औसत वाले भारतीय हैं, और इस मामले में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं. ओवरऑल गिल का टेस्ट में यह 11वां शतक है.

केएल राहुल ने बनाए ये रिकॉर्ड
केएल राहुल ने अपने टेस्ट में 12वां शतक लगाया है. राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया. इसके अलावा पिछले तीन शतक के दौरान राहुल 100 रनों पर आउट हुए हैं वो ऐसा अनोखा संयोग बनाने वाले पहले भारतीय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं