विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से कौन हुआ बाहर? जानें पूरी लिस्ट

INDIAN SQUAD FOR SRI LANKA SERIES: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है लेकिन टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से कौन हुआ बाहर? जानें पूरी लिस्ट
India's squad for the Test series in Sri Lanka: भारतीय टीम का ऐलान

Unavailable players for India's upcoming two-Test series against Sri Lanka: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी. बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे. जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है.

अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था. इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी. लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

सारांश जैन को पहली बार मौका

वहीं, ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. 33 साल के सारांश घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किया है. रेड बॉल मैच में उनके बल्ले से 2223 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक जड़ा है..

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15-19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 23-27 अगस्त के बीच एसएससी क्रिकेट ग्राउंड (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड) कोलंबो में खेला जाएगा.

चोट के कारण बाहर

  • नितीश कुमार रेड्डी – जांघ (थाई) की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
  • हर्षित राणा – हाल ही में चोट से लौटने के बाद फिर फिटनेस समस्या के चलते टीम में नहीं चुने गए.
  • पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं
  • वॉशिंगटन सुंदर – पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे और उनकी फिटनेस पर निगरानी रखी जा रही है.

फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार

  • जसप्रीत बुमराह – टीम में शामिल हैं, लेकिन उनका खेलना BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की फिटनेस मंजूरी पर निर्भर .
  • साई सुदर्शन – स्क्वॉड में हैं, लेकिन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन
वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी और हर्षित राणा समेत कई भारतीय खिलाड़ी अभी बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में असेसमेंट से गुजर रहे हैं.

किसे मिली जगह

जसप्रीत बुमराह
प्रसिद्ध कृष्णा
रविंद्र जडेजा
सारांश जैन

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें- कौन हैं इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन, जिसे पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका, गंभीर की 'रणनीति' का बनेगा सबसे बड़ा हथियार

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

ये भी पढ़ें- Who is Sharmila dhankhar: दहेज के लिए हुई प्रताड़ित, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Washington Sundar, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com