- चौथे टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना
- 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर
- चौथे टेस्ट मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा
ENG Vs IND 4th Test Match: भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को तीसरे टेस्ट मैच में लचर प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिये अंतिम एकादश (India Playing XI for 4th Test Match) से बाहर होना पड़ सकता है. इंग्लैंड ने तीसरा मैच पारी और 76 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की. इशांत ने इस मैच में 22 ओवर में 92 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इशांत पूर्व में टखने की चोट और मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं और यह पता नहीं चला है कि वे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पूरी तरह से फिट थे या नहीं. कप्तान विराट कोहली ने इशांत के प्रदर्शन पर बात करने से इन्कार कर दिया था लेकिन संकेत दिये थे कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को देखते हुए बदलाव किये जाएंगे.
स्टुअर्ट बिन्नी ने लिया संन्यास तो वाइफ मयंती लैंगर ने ऐसे किया रिएक्ट
इस बीच आलराउंडर रविंद्र जडेजा के घुटने के स्कैन से पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) दो सितंबर से ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिये टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत दो स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं लेकिन अश्विन सर्रे की तरफ से काउंटी मैच में इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच के लिये उन्हें बाहर नहीं रखा जा सकता है. इशांत को बाहर करने की स्थिति में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर में से किसी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके अलावा ग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है और अश्विन को प्लेइंग इलेवन (India probable 11) में शामिल करने की सलाह दी है.
IPL 2021: आरसीबी को झटका, वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल के दूसरे फेज से बाहर, अब ऐसी होगी कोहली की टीम
वॉन ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'निश्चित तौर पर उन्हें अगले सप्ताह रवि अश्विन को चुनना चाहिए. आपके पास आठवें से 11वें स्थान तक चार बेहद कमजोर बल्लेबाज नहीं हो सकते. लॉर्ड्स में मोहम्मद शमी की शानदार पारी ने उनके लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी में उम्मीद की गलत किरण जगायी. वास्तव में, मोहम्मद शमी आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लायक नहीं है.''
बता दें कि सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर को ओवल में खेला जाएगा. सीरीज में भारत के 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रा रह गया था. दूसरा टेस्ट मैच भारत ने जीता था.
देखें संभावित XI
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे/ मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन/ इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं