विज्ञापन

भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से दी मात

काफी हैरानी की बात रही कि अफगानिस्तान टीम दूसरी पारी में करीब 36 ओवर में ही आउट हो गई

भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से दी मात
वॉशिंगटन सुंदर ने मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया
X: Social media

टीम शुभमन गिल ने मुल्लनपुर में सोमवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब ढाई दिन के भीतर खत्म हुए अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में  मेहमान टीम को पारी और 139 रन से मात देकर इकलौते मैच की सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पहली पारी में 152 रन बनाए. और फिर फॉलोऑन खेलते हुए मेहमान टीम 25.5 ओवरों में ही 112 रन बनाकर आउट हो गई. और उसे पारी और 139 रनों से शर्मनाक हार का दंश झेलना पड़ा. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार, कुलदीप यादव ने तीन, जबकि मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया. 

दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. अब्दुल 8 रन बनाकर आउट हुए, तो अटल 80 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने. गुरबाज दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए. पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह दूसरी इनिंग में 13 रन ही बना सके। कप्तान शाहिदी 5 रन ही बना सके, तो अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विकेटकीपर-बल्लेबाज अफसर जजई 8 रन बनाकर आउट हुए, तो खरोटी सिर्फ 6 रन ही बना सके. मोहम्मद सलीम बिना खाता खोले आउट हुए और अशरफ चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी रते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट चटकाया.

इससे पहले, भारत ने केएल राहुल (100 रन) और शुभमन गिल (126 रन) की शतकीय पारी के बूते पहली पारी 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद घोषित की। साई सुदर्शन (81 रन), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.  जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर सिमट गई. टीम की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की. भारत की ओर से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले. चलिए खत्म हुए टेस्ट की 5 खास बातें जान लीजिए: 


चलिए आप खत्म हुए इकलौते टेस्ट की 5 बड़ी बातों के बारे में जान लीजिए

1. यह भारत के 94 साल के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही. भारत ने पारी और 300 रन से अफगानिस्तान को मात दी. 


2. डेब्यू टेस्ट की पहली पारी के 6 सहित सात विकेट लेने वाले मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया 

3.  दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए 


4. दूसरी पारी में अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके 

5.  अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने करियर के पहले ही टेस्ट में 6 विकेट लिए
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com