विज्ञापन

'पाकिस्तान से हमेशा एक कदम आगे,' महामुकाबले से पहले दीप्ति का पड़ोसी पर वार

महिला एशिया कप में भारतीय टीम का सामना शानिवार को पाकिस्तान से है. उससे पहले दीप्ति शर्मा ने कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान से हमेशा एक कदम आगे है.

'पाकिस्तान से हमेशा एक कदम आगे,' महामुकाबले से पहले दीप्ति का पड़ोसी पर वार
India always one step ahead Pakistan Deepti Sharma Big

सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि हाल के मुकाबलों में भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा है और शनिवार को होने वाले महिला एशिया कप मैच में भी वे इसी लय को बनाए रखना चाहेंगी. भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अभी ग्रुप A में टॉप पर है, उसने थाईलैंड और हांगकांग के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है.

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप्ति ने कहा,"देखिए, ऐसा कोई खास फ़ायदा नहीं है. बस बात यह है कि हमने उनके (पाकिस्तान) खिलाफ जो भी मैच जीते हैं - चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच - हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं. बस यही बात है. पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अगर आप बॉलिंग यूनिट या बैटिंग यूनिट को देखें, तो मुझे लगता है कि दोनों ही संतुलित हैं."

दीप्ति ने आगे कहा,"जिस खिलाड़ी का दिन अच्छा होता है, वह बेहतर करने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करती है. और उसके आस-पास के खिलाड़ी सकारात्मक बातें करने की कोशिश करते हैं ताकि वे अपने खेल में और बेहतर कर सकें."

पाकिस्तान टीम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,"देखिए, हमारी टीम भी अच्छी है और उनके गेंदबाज़ भी अच्छे हैं. हम यह जानते हैं. लेकिन हम अपनी ताक़त पर ज़्यादा ध्यान देते हैं. और जैसा कि मैंने कहा, हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हम इसी पर ध्यान दे रहे हैं." "हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. बॉलिंग यूनिट और बैटिंग यूनिट के तौर पर, टीम को उतना ही एकजुट होना चाहिए जितना हम पिछले दो मैचों में खेले हैं. यही हमारी सोच है."  उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा,"यह मैनेजमेंट का फ़ैसला है."

29 साल की दीप्ति ने बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी और लेग-स्पिनर प्रेमा रावत की तारीफ़ की. "चरणी बहुत अच्छी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. वह रैंकिंग में नंबर वन हैं. उन्होंने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. जिस तरह से वह गेंद को टर्न कराती हैं, वह अविश्वसनीय है. बल्लेबाज के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता. प्रेमा के साथ भी ऐसा ही है. उसने बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. लेकिन जब भी उसे बॉलिंग करने का मौका मिलता है, वह हमेशा एक कदम आगे रहती है. उसकी सोच यही होती है कि 'मुझे टीम के लिए विकेट लेने हैं'."

श्री चरणी ने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं, जबकि प्रेमा ने दो मैचों में दो विकेट लिए हैं. दीप्ति ने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश की है. "मैंने मैदान और नेट्स पर उनकी जितनी हो सके मदद करने और अपना अनुभव उनके साथ बांटने की कोशिश की है. एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते, मैं उनकी जितनी हो सके मदद करती हूं."

यह भी पढ़ें: खुद का वेट 45.7 किलो, वजन उठाया 140...कौन हैं कीया बनर्जी, जिन्होंने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मनु भाकर: 2018 में रचा था इतिहास, 2022 में जीता टीम मेडल, कैसा है एशियाड में पिस्टल क्वीन का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Deepti Sharma, Cricket, Pakistan Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com